Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsElection Completed Officials Gear Up for Vote Counting in Mohania
मतगणना के बाद पटरी पर लौट सकेगी विकास की गाड़ी

मतगणना के बाद पटरी पर लौट सकेगी विकास की गाड़ी

संक्षेप: चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने के बाद, जिला प्रशासन के अधिकारी अब मतगणना की तैयारी में जुट गए हैं। 14 नवंबर को मोहनियां बाजार समिति में वोटों की गिनती होगी। मतदान के कारण सरकारी कार्यों में एक माह से रुकावट आई है, लेकिन मतगणना के बाद विकास कार्यों में तेजी आएगी।

Wed, 12 Nov 2025 08:41 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

चुनाव संपन्न होने के बाद अब मतगणना की तैयारी में जुट गए हैं अफसर व कर्मी कार्यों के निपटारा के लिए कलक्ट्रेट एवं अन्य कार्यालयों की दौड़ लगाने लगे लोग (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिला प्रशासन के अधिकारी अब मतगणना की तैयारी में जुटे हैं। आगामी 14 नवम्बर को मोहनियां बाजार समिति में वोटों की गिनती होगी। मतगणना प्रक्रिया संपन्न होने के बाद जिले में विकास की गाड़ी पटरी पर लौट सकेगी। हालांकि अपने-अपने कार्यों के निष्पादन के लिए लोग कलेक्ट्रेट व अन्य सरकारी कार्यालयों की दौड़ लगा रहे हैं। बुधवार की दोपहर करीब 1:30 बजे जब यह संवाददाता समाचार कॅवरेज के लिए कलेक्ट्रेट में पहुंचा तो कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्यकाल में नहीं दिखे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वहां मौजूद कर्मी से पूछने पर बताया कि सभी लोग मोहनियां बाजार समिति में मतगणना की तैयारी में गए हुए हैं। बताया जाता है कि जिला प्रशासन द्वारा सभी विभागों के अफसरों व कर्मियों की ड्यूटी मोहनियां बाजार समिति में मतगणना केंद्र पर कार्यों के निष्पादन करने में लगाई गई है। बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में मिले ग्रामीण अशोक सिंह, रामेश्वर शर्मा, अनिल बिन्द, सुरेश केशरी व सत्येंद्र साह ने बताया कि हमलोग विभिन्न कार्यों के निष्पादन के लिए कलेक्ट्रेट में आए हुए हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इसके पहले भी कई बार यहां आए हुए थे। कर्मियों ने कहा था कि अभी हमलोग चुनाव कार्य में व्यस्त हैं। 11 नवम्बर के बाद आइएगा। मतदान संपन्न होने के बाद जब आज हमलोग कलेक्ट्रेट पहुंचे तो पता चला अफसर व कर्मी मतगणना की तैयारी को लेकर मोहनियां बाजार समिति में गए हुए हैं। रातभर ईवीएम जमा कराए अफसर भभुआ। मतदान प्रक्रिया संपन्न होने के बाद अधिकारी व कर्मी मोहनियां बाजार समिति बज्रगृह में रात भर ईवीएम जमा कराते रहे। एक पदाधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि मतदान के दिन मंगलवार को हमलोग दोपहर में ही मोहनियां बाजार समिति में पहुंच गए थे। चार विधानसभा क्षेत्र से आने वाली ईवीएम को पूरी रात बज्र ग्रह में रखवाते रहे। इस कारण बुधवार को कार्यालय में कुछ विलंब से पहुंचे हैं, कुछ देर बाद पुन: मोहनियां मतगणना की तैयारी में जाना है। एक माह से प्रभावित हैं काम काज भभुआ। विधानसभा चुनाव को लेकर अफसर एवं कर्मियों की ड्यूटी कोषांगों में लग जाने के कारण सरकारी कार्यालयों में करीब एक माह से कामकाज प्रभावित है। कार्यालयों में अफसरों के टेबल पर योजनाओं की जगह चुनाव से संबंधित फाइलें दौड़ लगा रही थीं। प्रशासनिक सूत्रों की माने तो 14 नवम्बर को मतगणना की प्रक्रिया संपन्न होने के बाद कार्यालयों में सरकारी योजनाएं एक बार फिर रफ्तार पकड़ लेंगी। चुनावी फाइलों की जगह योजना से संबंधित फाइलें टेबलों पर पहुंचने लगेंगी। फोटो-12 नवंबर भभुआ- 8 कैप्शन- समाहरणायल परिसर में स्थित निर्वाचन कार्यालय में बुधवार को कामकाज करते कर्मी।