
कल तक मतदाता पर्ची का वितरण करा दें: डीएम
भभुआ में विधानसभा चुनाव को लेकर डीएम सुनील कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक की। सभी निर्वाची और सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को 3 नवंबर तक मतदाता पर्ची वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मतदान का समय सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। मतदान प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया गया।
निर्वाची, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, नोडल अधिकारियों ने लिया भाग कहा, निर्वाचन आयोग की ओर से मिले निर्देश के तहत अफसर करें काम (पेज तीन) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। विधानसभा चुनाव को लेकर अफसरों द्वारा किए जा रहे कामकाज की समीक्षा करने के लिए डीएम सुनील कुमार ने शुक्रवार की शाम में बैठक की। इस बैठक में निर्वाची, सहायक निर्वाची पदाधिकारी, नोडल अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी मतदाता पर्ची का वितरण 3 नवंबर तक करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि चैनपुर के निर्वाची पदाधिकारी व सहायक निर्वाची पदाधिकारी पर्ची वितरण के दौरान मतदान के परिवर्तित समय के बारे में मतदाताओं को जानकारी देने की बात कही।

चैनपुर विधानसभा क्षेत्र में सुबह 7:00 बजे से शाम 5:00 तक मतदान कराने का समय निर्धारित किया गया है। इसकी सूचना सभी राजनीतिक दलों को भी देने की बात कही। निर्वाची पदाधिकारियों को डीएम ने निर्देशित किया कि वह अभ्यर्थियों को सूचित कर दें कि उन्हें मुकदमों की सार्वजनिक जानकारी अखबार के माध्यम से तीन बार प्रकाशित कराकर दें। अंतिम सूचना 9 नवंबर तक तक प्रकाशित करानी है। प्रशिक्षण कोषांग के नोडल पदाधिकारी को पीठासीन पदाधिकारियों को 17 सी सभी अभिकर्ता को मतदान समाप्ति के तुरंत बाद देने और ससमय पीओ ऐप पर मतदान से संबंधित सभी जानकारी सही तरीके से भरने का विस्तृत प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो। मतगणना स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्था को समय पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। डीएम ने सभी निर्वाची पदाधिकारी को शत-प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं विद्युत, सॉकेट इत्यादि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। मतदान केंद्रों पर दो स्वयंसेवकों को टैगिंग करने और उनके कार्यों का निर्धारण चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देश के आलोक में करने को कहा। आयोग के निर्देशों का अक्षरश: पालन सुनिश्चित करने तथा निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता, शुचिता एवं दक्षता बनाए रखने को कहा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




