Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsElection Candidates Analyze Voting Data Ahead of Results
मतदान के बाद भी प्रत्याशियों की नहीं थमी गतिविधियां

मतदान के बाद भी प्रत्याशियों की नहीं थमी गतिविधियां

संक्षेप:

विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया खत्म हो गई है, और मतदाता अपने वोट ईवीएम में डाल चुके हैं। प्रत्याशी अपने स्तर पर वोटों का आंकलन कर रहे हैं। वे बूथों पर मिले मतों की जानकारी ले रहे हैं और अपनी कमजोरियों का पता लगा रहे हैं। मतों की गिनती 14 नवंबर को होगी।

Nov 12, 2025 08:41 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

वोट कम मिलने, चूक होने और अपनी कमजोरी का भी लगा रहे हैं पता वह पोलिंग एजेंट, बूथ-पंचायत अध्यक्ष व चुनाव प्रभारी से ले रहे जानकारी (पेज चार) भभुआ, एक प्रतिनिधि। विधानसभा चुनाव की मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। मतदाता अपने मतों को ईवीएम के हवाले कर दिए। वोटरों द्वारा ईवीएम में डाले गए मतों का हिसाब 14 नवंबर को होगा। लेकिन, प्रत्याशी अपने स्तर से गुणा-गणित कर उनके पक्ष में मिले मतों का आंकलन कर रहे हैं। वह अपनी जीत का हिसाब लगाने में व्यस्त हैं। पंचायत के सभी बूथों पर मिले मतों की जानकारी ले रहे हैं। उनकी इस बात पर सबसे अधिक नजर है कि उनके प्रतिद्वंदी को किस बूथ पर कितने और उनकी झोली में कितने मत मिले हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

वह अपनी और अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं की चूक के बारे में भी पता कर रहे हैं। किस बूथ पर वह कमजोर रहे और इसका कारण क्या रहा के बारे में फोन से जानकारी ले रहे हैं। कुछ लोग नोटा तो कुछ प्रतिद्वंदी को मिले संभावित मत के बारे में पता कर रहे हैं। मतदाताओं ने उन्हें कितना वोट दिया है, इसका पता तो 14 नवंबर को चल ही जाएगा, बावजूद अपनी संतुष्टि के लिए वह पूर्वानुमान करने में जुटे हैं। वह कभी पोलिंग एजेंट तो कभी बूथ व पंचायत अध्यक्ष और कभी चुनाव प्रभारी को फोन लगाकर मतदान की स्थिति व उनके पक्ष में मिले वोट के बारे में पूछ रहे हैं। अगर सूत्रों पर विश्वास करें तो उक्त लोगों में अधिकांश व्यक्ति अपने प्रत्याशी को खुश करने के लिए ज्यादा मत मिले हैं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इस हिसाब से वह अभी भी अपनी जीत के प्रति आश्वास्त हो जा रहे हैं। मंत्री जमा खान ने प्राप्त संभावित मतों की समीक्षा की चैनपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू प्रत्याशी मंत्री मो. जमा खान ने मतदान संपन्न होने के बाद बुधवार को अपने गांव नौघरा स्थित आवास पर बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनसे उन्हें मिले मतों के बारे में जानकारी प्राप्त की। वह हर बूथ के दो-तीन कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रहे थे। उन्होंने पोल वोट में उन्हें मिले संभावित मतों का आंकड़ा लिया। इस बैठक में कल्याणीपुर के चंद्रशेखर गिरी, मलिकसराय के उदयशंकर कुशवाहा, मातर के राजु केवट बराढ़ी के गुड्डू सिंह, बिरना के रामपति राम, अधौरा के शकील अहमद, खरौड़ा के अनिल राजभर, हाटा के रंजीत गोंड, सिलौटा के महातिम सिंह पटेल, एकौनी के विजय यादव, चैनपुर के शहजामा खान से मंत्री ने फीडबैक लिया। फोटो- 12 नवंबर भभुआ- 9 कैप्शन- चैनपुर विधानसभा में मतदान की समाप्ति के अगले दिन बुधवार को कार्यकर्ता बैठक के दौरान समर्थक का अभिवादन करते मंत्री मो. जमा खान। राजद प्रत्याशी ने कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया भभुआ विधानसभा क्षेत्र के राजद प्रत्याशी वीरेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को शहर के कन्नी राम धर्मशाला के पास स्थित चुनाव कार्यालय में प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और उनसे उन्हें मिले मतों का फीडबैक लिया। उन्होंने समीक्षा के दौरान चुनाव अभियान में होने वाली कमियों की जानकारी ली। संसाधन व प्रबंधन की कमी के बारे में जाना। जिस बूथ या पंचायत में कम वोट मिलने की संभावना जताई गई, वहां के कार्यकर्ता से जानकारी ली और कहा कि अगर कोई कमी रह गई है, उसमें सुधार किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने जीत के प्रति विश्वास जताया और बताया कि उन्हें हर वर्ग के लोगों ने मत दिया है। पार्टी पदाधिकारी से मिली रिपोर्ट की समीक्षा की गई। फोटो- 12 नवंबर भभुआ- 3 कैप्शन- भभुआ विधानसभा में मतदान की समाप्ति के बाद बुधवार को शहर के चुनाव कार्यालय में प्राप्त की स्थिति की जानकारी लेते राजद प्रत्याशी वीरेंद्र कुशवाहा। पूर्व विधायक ने पार्टी पदाधिकारी संग की समीक्षा बैठक भभुआ के पूर्व विधायक व भाजपा प्रत्याशी भरत बिंंद ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ अपने आवास पर बैठक की। इसके पहले वह मोहनियां के मतगणना केंद्र पर प्रेक्षक द्वारा आयोजित बैठक में भाग लिए। उन्होंने बताया कि अभी पार्टी पदाधिकारी के साथ एडीए को मिले मतों की समीक्षा कर रहे हैं। शाम में चार बजे से सभी पांच मंडल के पदाधिकारी मतदान केंद्रों पर मिले मतों की रिपोर्ट देंगे, जिसकी भी समीक्षा की जाएगी। पोल वोट में एडीए को कितना मिले होंगे की समीक्षा होगी। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, उपाध्यक्ष ओपी गुप्ता, संजय बिंद, रवि पाठक, रामप्यारे बिंद, रामनारायण बिंद, पूर्व मुखिया राजू बिंद, मारुति नंदन तिवारी, पैक्स अध्यक्ष सुभाष बिंद, मुखिया सुग्रीव पासवान, उमेश सिंह आदि थे। समर्थक जीत के प्रति उत्साहित हैं। फोटो- 12 नवंबर भभुआ- 5 कैप्शन- भभुआ विधानसभा में मतदान की समाप्ति के अगले दिन बुधवार को कार्यकर्ता बैठक के दौरान उनका अभिवादन करते पूर्व विधायक भाजपा प्रत्याशी भरत बिंद।