
मोकामा घटना के बाद प्रशासन अलर्ट, हथियार जमा कराया
प्रशासनिक अफसर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार व उनके समर्थकों पर रख रहे हैं पैनी नजर हथियार जमा करने के लिए लाइसेंसधारियों की थानों व शस्त्रागार में लग रही है भारी भीड़
प्रशासनिक अफसर चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार व उनके समर्थकों पर रख रहे हैं पैनी नजर हथियार जमा करने के लिए लाइसेंसधारियों की थानों व शस्त्रागार में लग रही है भारी भीड़ (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। पहले चरण के चुनाव से पहले मोकामा में जनसुराज के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या के बाद कैमूर प्रशासन अलर्ट हो गया है। चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों व उनके समर्थकों पर जिला प्रशासन पैनी नजर रख रहा है। जिले के चार विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण में 11 नवंबर को होने वाले मतदान के दौरान किसी भी तरह की कोई गड़बड़ी या आपराधिक वारदात नहीं हो सके, इसको लेकर जिला प्रशासन हर स्तर पर काम कर रहा है।

जिला प्रशासन प्रशासन द्वारा पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों को अलर्ट किया गया है। जिले के लाइसेंसधारियों के हथियारों को थानों व शस्त्रागार में जमा कराया जा रहा है। यह संवाददाता शनिवार को 11:00 बजे भभुआ थाना में पहुंचा तो देखा कि हथियार जमा करने के लिए लाइसेंसधारियों की भीड़ लगी है। थाने के पुलिस पदाधिकारी एक-एक कर सभी का हथियार जमा करने के बाद रिसीविंग दे रहे थे। कुछ ऐसा ही दृश्य शहर के सदर थाने के चंद कदम दूरी पर स्थित शाही शस्त्रागार के पास भी देखा गया। यहां पर भी हथियार जमा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ देखी गई। कुछ लोगों ने बताया कि प्रशासन ने शस्त्र जमा करने के लिए नोटिस तो नहीं दिया है, लेकिन थाने से आज ही हथियार जमा करने के लिए फोन आया था। इधर, प्रशासनिक सूत्रों की माने तो विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर प्रशासन द्वारा चलाई जा रही हर गतिविधियों की मॉनिटरिग डीएम सुनील कुमार एवं एसपी हरिमोहन शुक्ला खुद कर रहे हैं। फोटो-01 नवंबर भभुआ- 9 कैप्शन- शहर के कचहरी पथ में स्थित भभुआ थाना में शस्त्र जमा करने के लिए शनिवार को लगी लाइसेंसधारियों की भीड़।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




