Bhabua News: घायल महिला को गंभीर हालत में रेफर किया
हिन्दुस्तान, भभुआ
Bhabua News: चैनपुर में एक वृद्ध महिला को अनियंत्रित बाइक की टक्कर के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। रजनी कुंवर, जो भभुआ के देवर्जी कला गांव की निवासी हैं, अपनी बेटी के घर जा रही थीं जब यह घटना हुई। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

घायल महिला को गंभीर हालत में रेफर किया
Bhabua News: घायल महिला को गंभीर हालत में रेफर किया चैनपुर। थाना क्षेत्र के करजी रोड पर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला घायल हो गई। घायल रजनी कुंवर भभुआ थाना क्षेत्रके देवर्जी कला गांव निवासी रामदास बिंद की पत्नी है। उसके पुत्र लालमुनि बिंद ने बताया कि उनकी मां अपनी बेटी के घर चैनपुर थाना क्षेत्र के बभनीआंव गई थीं। शौच के लिए जाने के दौरान बाइक से उसे धक्का लग गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। कैप्शन- चैनपुर के करजी रोड में अनियंत्रित बाइक से धक्का लगने के बाद शुक्रवार को सदर अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती भभुआ के देवर्जी कला की महिला।


