Bhabua News: दुर्गावती नदी की धार में बहने से वृद्ध की गई जान
Bhabua News: दुर्गावती नदी में आई अचानक बाढ़ के पानी में डूबने से 60 वर्षीय जग्गू उरांव की मौत हो गई। वह अधौरा थाना के दुग्घा गांव के निवासी थे। उनका शव कर्मा घाट के पास बरामद किया गया। उनका बेटा रविंद्र उरांव ने बताया कि पिता मवेशियों को बांधने गए थे और अचानक बाढ़ आ गई।

Bhabua News: दुर्गावती नदी की धार में बहने से वृद्ध की गई जान अधौरा थाना क्षेत्र के दुग्घा गांव स्थित कर्मा घाट के पास हुआ हादसा बोली पुलिस, नदी में बहने के दौरान पत्थर से सिर टकराने से हुई मौत भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अधौरा थाना क्षेत्र की दुग्घा नदी में आई अचानक बाढ़ के पानी में डूबने से एक वृद्ध पशुपालक की मौत हो गई। मृतक 60 वर्षीय जग्गू उरांव अधौरा थाना क्षेत्र के दुग्घा गांव का निवासी था। पुलिस ने उसके शव को गुरुवार को कर्मा घाट महुआ पेड़ के पास स्थित दुर्गावती नदी से बरामद किया। शव का पंचनामा कर उसे सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल के डॉ. श्यामा कंत प्रसाद ने शव का पोस्टमार्टम किया। पुलिस ने अंत्यपरीक्षण कराकर लाश को पीड़ित परिजनों को सौंप दिया।
मृतक की पहचान
सदर अस्पताल में शव को लेकर पोस्टमार्टम कराने आए मृतक के पुत्र रविंद्र उरांव ने बताया कि उसके पिताजी बुधवार की शाम मवेशियों को बांधने के लिए गए थे। जब उन्हें घर लौटने में देर हुई तो हमलोगों की चिंता बढ़ गई। उनकी काफी तलाश की गई, पर उनके बारे में कुछ भी पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह में नदी में उसका शव मिला। उसने संभावना जतायी कि पशुओं को बांधकर वह नदी के रास्ते अपने घर आ रहे होंगे। इसी दौरान नदी में अचानक बाढ़ आ गई होगी और वह पानी की तेज धार में बह गए, जिससे उनकी मौत हो गई। पूछने पर उसने बताया कि बारिश होने पर पहाड़ से नदी में अचानक ज्यादा पानी आ जाता है, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। उसने बताया कि एक भाई की मौत पांच साल पहले हो गई थी। उसकी दो बहनें कुंती देवी व रूपांति देवी हैं। जमीन का छोटा टुकड़ा है। इसी में खेती व पशुपालन कर परिवार की परवरिश होती है। इस कार्य में पिताजी का काफी सहयोग रहता था। उनकी मौत के बाद परेशानी बढ़ेगी।
पुलिस की टिप्पणी
कोट प्रथम दृष्टा नदी के पानी की धार में बहने के दौरान पत्थर से सिर टकराने से मौत होना लगता है। जांच की जा रही है। शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। अतवेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष, अधौरा कैप्शन- कैमूर के अधौरा थाना क्षेत्र के दुग्घा गांव के पास दुर्गावती नदी में बाढ़ के पानी की धार में बहने के दौरान पत्थर से टकराकर हुई मौत के बाद गुरुवार को भभुआ सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने आए परिजन।

