सभी मध्य विद्यालय में पहली जून से शुरू होगा समर कैंप

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

रामपुर में, शिक्षा विभाग ने कक्षा 5 और 6 के कमजोर बच्चों के लिए समर कैंप की घोषणा की है। यह शिविर 1 से 30 जून तक चलेगा और इसमें खेल, कहानी, चित्रकारी सहित अन्य गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। स्वयंसेवक बच्चों को पढ़ाएंगे और ऑनलाइन शिक्षा भी उपलब्ध होगी।

सभी मध्य विद्यालय में पहली जून से शुरू होगा समर कैंप

भाषा और गणित विषय के कमजोर बच्चों को दिया जाएगा बुनियादी ज्ञान खेल, कहानी, चित्रकारी व अन्य गतिविधियों के माध्यम से देंगे शिक्षा (युवा पेज) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तेजस्विनी आनंद के निर्देश पर उत्क्रमित उच्च विद्यालय खजुरा में शुक्रवार को बीआरसी के प्रधान लिपिक हिमांशु पांडेय ने रामपुर के प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षकों के साथ बैठक की।

बैठक की समीक्षा

इस दौरान पिछली बैठक में दिए गए दिशा-निर्देश के अनुपालन की समीक्षा की। उन्होंन शिक्षकों को जानकारी दी कि विभागीय निर्देशानुसार कक्षा 5 व 6 के भाषा और गणित विषय में कमजोर बच्चों को समर कैंप के माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। यह शिविर 1 से 30 जून तक सभी मध्य विद्यालय में चलाया जाएगा।

स्वयंसेवकों की भूमिका

इन बच्चों को पढ़ाने के लिए नि:शुल्क स्वेच्छा से सेवा देने वाले स्वयंसेवक की सूची उपलब्ध कराने की बात कही। चयनित स्वयंसेवक व तालिमी मरकज एक से डेढ़ घंटा पढ़ाने का काम करेंगे। एक समर कैंप में 10-15 बच्चे रहेंगे। इनकी निगरानी विभागीय पदाधिकारी करेंगे। उन्हें आनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी शिक्षा दी जाएगी। इसके साथ-साथ विभागीय कई दिशा-निर्देश दिया गया। फोटो- 29 मई भभुआ- 15 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय खजुरा में शुक्रवार को एचएम व प्रधान शिक्षकों के साथ बैठक करते प्रधान लिपिक।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

समर कैंप कब तक चलेगा?
यह शिविर 1 से 30 जून तक सभी मध्य विद्यालय में चलेगा।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।