निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर चांद के चार शिक्षक निलंबित

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

चांद प्रखंड के विद्यालयों में निरीक्षण के दौरान अनियमितताओं के कारण शिक्षा विभाग ने चार शिक्षकों को निलंबित किया है। इनमें वर्ग संचालन में लापरवाही, विद्यालय से अनुपस्थिति और अनुशासनहीनता जैसी शिकायतें सही पाई गई हैं। निलंबित शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है।

निरीक्षण में लापरवाही मिलने पर चांद के चार शिक्षक निलंबित

डीईओ के निरीक्षण के बाद की कार्रवाई, अलग-अलग विद्यालयों के शिक्षकों पर गिरी गाज चांद प्रखंड के विद्यालयों में वर्ग संचालन, नामांकन व अनुशासन में मिली अनियमितता (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिले में विद्यालय निरीक्षण के दौरान मिली गंभीर अनियमितताओं के बाद शिक्षा विभाग ने चार शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

जिला शिक्षा पदाधिकारी का निरीक्षण

जिला शिक्षा पदाधिकारी कैमूर द्वारा 13 मई 2026 को चांद प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था। जांच में वर्ग संचालन में लापरवाही, विद्यालय से अनुपस्थिति, बच्चों की उपस्थिति में कमी और अनुशासनहीनता जैसी शिकायतें सही पाए जाने पर यह कार्रवाई की गई। जारी आदेश के अनुसार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बगछरा के प्रभारी प्रधानाध्यापक मनोज कुमार पटेल को बिना सूचना विद्यालय से अनुपस्थित रहने तथा वर्ग-1 में नामांकन बढ़ाने के निर्देश के बावजूद कोई सार्थक प्रयास नहीं करने के आरोप में निलंबित किया गया है। उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भगवानपुर कार्यालय निर्धारित किया गया है।

अन्य शिक्षकों का निलंबन

उत्क्रमित मध्य विद्यालय शिवरामपुर के विशिष्ट शिक्षक मोहर सिंह को वर्ग संचालन अवधि में कार्यालय कक्ष में बैठकर अन्य शिक्षकों से बातचीत करते पाए जाने पर कार्रवाई की गई। उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी दुर्गावती कार्यालय बनाया गया है। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय दिग्घी की विशिष्ट शिक्षिका सरिता कुमारी पर निरीक्षण के दौरान बच्चों को विद्यालय के बाहर घूमते पाए जाने और खुद कार्यालय कक्ष में बैठकर अन्य शिक्षकों से बातचीत करने का आरोप सिद्ध हुआ। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी चैनपुर कार्यालय रहेगा। प्राथमिक विद्यालय दिग्घी के ही विशिष्ट शिक्षक संजीव कुमार को भी वर्ग संचालन अवधि में कक्षा छोड़कर कार्यालय कक्ष में बैठने और शैक्षणिक कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित किया गया है। उनका मुख्यालय रामपुर बीईओ कार्यालय निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा चारों शिक्षकों पर बिहार सरकारी सेवक आचार संहिता 1976 एवं बिहार सरकारी सेवक वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील नियमावली 2005 के तहत विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से जिले के शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। (भभुआ से दीपक पांडेय)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

किस तारीख को निरीक्षण किया गया था?
13 मई 2026 को चांद प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया गया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।