ई रिक्शा चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

भभुआ में गायत्री मंदिर के पास से एक ई रिक्शा चोरी हो गया है, जिसके लिए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इसके अलावा, एक हार्वेस्टर चालक बिजली करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया। विभिन्न वाहन दुर्घटनाओं में पांच लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने बैंक के कर्जदारों को भी गिरफ्तार किया है।

ई रिक्शा चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई

भभुआ। शहर के चकबंदी रोड स्थित गायत्री मंदिर के पास से ई रिक्शा चोरी के मामले में भभुआ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। शुक्रवार को थाना पर दिए गए आवेदन में गंगापुर गांव निवासी विक्रमा राम ने बताया कि वह भभुआ शहर के चकबंदी रोड में किराए के कमरा में रहता है। गुरुवार की शाम चकबंदी में गायत्री मंदिर के पास अपना ई रिक्शा खड़ा कर बगल के रूम में जाकर खाना खाने लगा। खाना खाने के बाद जब वह वापस आया तो उसका ई रिक्शा नहीं था। काफी खोजबीन की गई। लेकिन, कुछ भी पता नहीं चल सका।

इसी मामले में भभुआ थाना में आवेदन दिया गया। भभुआ थाने की पुलिस द्वारा आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। बिजली करंट से चालक झुलसा, हायर सेंटर रेफर भभुआ। गोगाढ़ी गांव के बधार में हार्वेस्टर के ऊपर सफाई कर रहा चालक बिजली करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गया। शुक्रवार को उसके साथ सदर अस्पताल पहुंचे लोगों ने बताया कि चालक राहुल पटेल रोहतास जिला के करगहर थाना क्षेत्र के घोरडीहा गांव निवासी उमेश सिंह का पुत्र है। उसके साथी ने बताया कि गोगाढ़ी गांव के बधार में गेहूं की फसल की कटाई हार्वेस्टर से हो रही थी। हार्वेस्टर को खड़ा किया गया था और उसके ऊपर चढ़कर राहुल उसकी साफ-सफाई कर रहा था। हार्वेस्टर के ऊपर से बिजली का तार गुजरा है। वह उस तार के संपर्क में आ गया, जिससे बिजली करंट लगा और वह झुलस गया। उसे इलाज के लिए रामगढ़ रेफरल अस्पताल ले जाया गया। वहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया। सदर अस्पताल के चिकित्सक द्वारा इलाज करते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। दुर्घटनाओं में तीन महिला सहित पांच घायल भभुआ। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई वाहन दुर्घटनाओं में तीन महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों में भगवानपुर थाना क्षेत्र के मोकरम की संगीता देवी, भभुआ शहर के वार्ड नौ की लक्ष्मी कुमारी, वार्ड छह के कृष्णा कुमार, चैनपुर थाना क्षेत्र के औखरा की खुशबू कुमारी व सोनहन के नीरज कुमार शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। हि.प्र. बैंक के कर्जदारों को पुलिस ने पकड़ा चैनपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने बैंक के दो कर्जदार आरोपितों को पकड़ा है। पकड़े गये व्यक्तियों बबन यादव एवं संजय यादव शामिल हैं। जबकि महिला गांव के विनोद कुमार सिंह को भी फाइन के लिए एसडीओ कोर्ट भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि इनकी गिरफ्तारी के लिए थाने में पत्र आया था, जिसके आलोक में यह कार्रवाई की गई है। (भभुआ से उदय प्रकाश)

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।