व्यवसायी संघ की पूजा में दिखेगा ट्रस्ट पंडाल व पैसेज
भभुआ के कलाकार दुर्गा पूजा के लिए मां की प्रतिमा और पंडाल तैयार कर रहे हैं। इस वर्ष पंडाल का लुक शादी के मंडप की तरह होगा। 50 से 60 गांवों से श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए आते हैं। पिछले 35 वर्षों से...

भभुआ के कलाकार पंडाल व तिलौथू के मूर्तिकार बना रहे मां की प्रतिमा मां की प्रतिमा का दर्शन करने के लिए उमड़ती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ ग्राफिक्स 35 साल से संघ कर रहा है पूजा 4 से 5 लाख रुपए होंगे खर्च 50 से 60 गांव के श्रद्धालु करते हैं दर्शन (पेज चार की फ्लायर खबर) भभुआ, एक प्रतिनिधि। शहर के कलेक्ट्रेट पथ में व्यवसायी संघ का दुर्गा पूजा पंडाल को इस वर्ष ट्रस्ट पंडाल ट्रस्ट पैसेज का लुक दिया जाएगा। सड़क पर बनने वाले ट्रस्ट पैसेज में जगह-जगह झूमर व झालर का भव्य नजारा दिखेगा। संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि व्यवसायी संघ की पूजा करीब 35 साल पहले शुरू हुई थी।
तब भी व्यवसायी संघ के लोगों में काफी उत्साह था। पंडाल व प्रतिमा को अलग-अलग लुक दिया जा रहा था। तब शहर में स्थापित की जाने वाली मूर्तियों एवं पंडालों में व्यवसायी संघ का नाम अगली पंक्ति में दर्ज हुआ करता था। उन्होंने बताया कि 50 से 60 गांवों के श्रद्धालु यहां पूजा-अर्चना तथा माता रानी का दर्शन करने आते हैं। बढ़ती महंगाई ने पूजा के खर्च बढ़ गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 1992 में भी तीन से चार लाख रुपए पूजा में खर्च हुआ था। तब इतनी महंगाई नहीं थी। कमेटी पंडाल और प्रतिमा पर खूब खर्च करती थी और प्रसाद वितरण में भी पैसा लगाया जाता था। आज भी हमलोग तीन से चार लाख रुपए खर्च करते हैं। हालांकि पूजा-पाठ और प्रसाद वितरण के खर्चे में किसी प्रकार की कटौती नहीं की जाती है। अध्यक्ष ने बताया कि संघ के सचिव ओम प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार पटवा, सहयोगी विकास जायसवाल, कपिल देव प्रसाद गुप्ता, अमित जायसवाल, राकेश जायसवाल, श्रीनिवास साह इत्यादि लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। इस बार भी पूजा भव्यता के साथ की जाएगी शादी के मंडप की तरह दिखेगा पंडाल व्यवसायी संघ द्वारा बनवाए जा रहा पंडाल शादी के मंडप की तरह दिखेगा। अध्यक्ष ने बताया कि शादी-विवाह के दौरान जिस तरह वर और कन्या के लिए स्टेज बनता है, उसी तरह इस वर्ष माता रानी का स्थापना स्थल बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिस तरह विवाह उत्सव के दौरान गलियों में ट्रस्ट पैसेज बनाए जाते हैं, उसी प्रकार का लुक दिया जाएगा। नप के पूर्व अध्यक्ष ने शुरू की थी पूजा अध्यक्ष ने बताया कि जब 1992 में पूजा पंडाल की शुरुआत हुई थी, तब नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अमरदेव सिंह इसके अध्यक्ष थे। काफी दिनों तक उन्होंने व्यवसायी संघ की व्यवस्था को संभाला। अब युवाओं के कंधों पर व्यवस्था का कार्यभार दे दिया है। अमरदेव सिंह के साथ विनोद तिवारी, राम प्रसाद जायसवाल, सुखपाल प्रसाद पटवा इत्यादि कमेटी का संचालन करते थे। ट्रस्ट पैसेज हुआ रोड लाइट से सजेगा कलेक्ट्रेट पथ कमेटी के लोगों ने बताया कि पंडाल के डेढ़ सौ मीटर दाहिनी और डेढ़ सौ मीटर बायीं ओर सजावट की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने बताया कि पंडाल की दाहिनी ओर ट्रस्ट पैसेज बनाया जाएगा तथा बायीं तरफ रोड लाइट व झालर इत्यादि लगाए जाएंगे। फोटो- 13 सितंबर भभुआ- 16 कैप्शन- शहर के समाहरणालय पथ स्थित व्यवसायी संघ के पूजा पंडाल में मां दुर्गा की प्रतिमा तैयार करते मूर्तिकार।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




