भीषण चोरी मामले में आठ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

दुमदुम गांव में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने आठ ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। चोरी के अनुमानों के अनुसार 32 लाख के जेवरात और 2.20 लाख रुपये नकद की चोरी हुई थी। जांच के लिए खोजी कुत्ते का सहारा लिया गया है, और पुलिस जल्द ही चोरी का भंडाफोड़ करने की प्रक्रिया में है।

भीषण चोरी मामले में आठ को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू

जिन ग्रामीणों के घर में खोजी कुत्ते ने दी दस्तक उन्हें पकड़ लाया गया थाना बोले एसडीपीओ, बहुत जल्द ही चोरी मामले का कर लिया जाएगा उद्भेदन (पेज तीन) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के दुमदुम गांव में बुधवार की रात हुई भीषण चोरी के मामले में नगर थाने की पुलिस ने आठ ग्रामीणों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

चोरी की घटना का विवरण

रोहतास जिले के डेहरी से बुलाया गया खोजी कुत्ता जिनके घरों व दरवाजों पर दस्तक दी, पुलिस उन्हें पकड़कर थाना लाई है। पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों के जरिये चोरी का भंडाफोड़ करने में जुटी है। इधर, घटना स्थल से संभावित साक्ष्य इकट्ठा कर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। चोरी की घटना के बाद पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने एसडीपीओ ओम प्रकाश के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की, जिसमें नगर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, सर्किल इंस्पेक्टर संतोष कुमार, सब इंस्पेक्टर रवि कुमार को शामिल किया गया है।

चोरी का मौद्रिक अनुमान

ज्ञात हो कि दुमदुम गांव के त्रिलोकी नाथ सिंह के घर से बुधवार की रात चोरों ने 32 लाख के जेवरात और 2.20 लाख रुपये नकद की चोरी कर ली थी। इस बावत पूछे जाने पर एसडीपीओ ओम प्रकाश ने बताया कि चोरी मामले में हिरासत में लिए गए आठ लोगों से गहनता से पूछताछ चल रही है। चोरी में शामिल अपराधियों के बारे में जानकारी ली जा रही है। एसडीपीओ ने कहा बहुत जल्द ही चोरी मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

सामान्य प्रश्न

दुमदुम गांव में चोरी कब हुई थी?
दुमदुम गांव में चोरी बुधवार की रात हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।