Bhabua News: न्यायालय से जुड़े लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादित करें
Bhabua News: डीएम ने भू-अर्जन, एनएच एवं एनएचएआई परियोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश परियोजनावार मुआवजा वितरण, दखल-कब्जा, पंचाट निर्माण, लंबित मामलों की समीक्षा

Bhabua News: डीएम ने भू-अर्जन, एनएच एवं एनएचएआई परियोजना की समीक्षा बैठक में दिए निर्देश परियोजनावार मुआवजा वितरण, दखल-कब्जा, पंचाट निर्माण, लंबित मामलों की समीक्षा (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता।
भू-अर्जन एवं भूमि अधिग्रहण संबंधी कार्यों की समीक्षा
डीएम कुमार अनुराग की अध्यक्षता में शनिवार को कलेक्ट्रेट के सभागार में भू-अर्जन एवं भूमि अधिग्रहण से संबंधित कार्यों की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने परियोजनावार भौतिक एवं वित्तीय प्रगति, मुआवजा वितरण, दखल-कब्जा, पंचाट निर्माण तथा लंबित मामलों की गहन समीक्षा की। उन्होंने संबधित विभाग के अफसरों को कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
भारतमाला परियोजना अन्तर्गत एक्सप्रेस-वे निर्माण
भारतमाला परियोजना अन्तर्गत एक्सप्रेस-वे निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि का पैकेजवार समीक्षा की। समीक्षा के दौरान यह पाया गया कि पैकेज वन में 211 आवेदन पत्रों का निष्पादन करते हुए किसानों के बीच 22 करोड 21 लाख 25 हजार 935 रुपयों का भुगतान किया गया है। इसी प्रकार पैकेज दो में 927 रैयतों के खाते में 1 अरब 30 करोड़ 69 लाख छह हजार 605 रुपये अंतरित किए गए। पैकेज तीन में 785 आवेदनों के विरुद्ध 58 करोड़ 36 लाख 69 हजार 956 रुपए किसानों को दिए गए।
लंबित मामलों का त्वरित समाधान
डीएम ने संबधित विभाग के अफसरों को आर्बिट्रेशन न्यायालय, कोर्ट केस एवं मिसिंग प्लॉट्स से जुड़े लंबित मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित करने का निर्देश दिया। समय सीमा में किसानों को भुगतान करें डीएम ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि अधिगृहीत भूमि के भू-स्वामियों को पारदर्शी तरीके से निर्धारित समय-सीमा के भीतर मुआवजा राशि का भुगतान सुनिश्चित करें। उन्होंने भू-अर्जन से संबंधित किसी भी प्रकार के विवाद या आपत्ति का नियमानुसार त्वरित समाधान करने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी विकासात्मक परियोजना के निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न नहीं हो सके। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, भभुआ व मोहनियां एसडीएम, डीसीएलआर सहित विभिन्न एजेंसियों एवं संबंधित विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे。


