Bhabua News: डीएम ने यक्ष्मा मरीजों में पोषाहार किट का किया वितरण

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: कैमूर के समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में डीएम नितिन कुमार सिंह ने टीबी मरीजों के बीच पोषाहार किट का वितरण किया। उन्होंने पोषाहार वितरण करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया और इसे स्वस्थ समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प बताया। कार्यक्रम में 100 टीबी रोगियों को पोषण किट प्राप्त हुई।

Bhabua News: डीएम ने यक्ष्मा मरीजों में पोषाहार किट का किया वितरण

Bhabua News: निक्षय मित्र बन पोषाहार बांटनेवाले अफसर व कर्मियों को डीएम ने प्रशस्ति पत्र दिया बोले डीएम, यह संवेदनशीलता और स्वस्थ समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प है (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर के समाहरणालय स्थित मां मुंडेश्वरी सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में डीएम नितिन कुमार सिंह ने टीबी मरीजों के बीच पोषाहार किट का वितरण किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य

टीब मुक्त भारत अभियान अंतर्गत मरीजों के बेहतर स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए जिले के कई पदाधिकारी व कर्मियों ने भी निक्षय मित्र बनकर पोषाहार का वितरण किया। इस दौरान डीएम ने पोषाहार वितरण करने वाले अफसर व कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया। डीएम ने कहा कि यह केवल पोषण किट वितरण का कार्यक्रम नहीं बल्कि संवेदनशीलता, सामाजिक सहभागिता और स्वस्थ समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कैमूर टीबी उन्मूलन की दिशा में प्रेरणादायक उदाहरण बनेगा तथा प्रधानमंत्री के ‘टीबी मुक्त भारत’ के संकल्प को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

स्वास्थ्य विभाग की सराहना

जिलाधिकारी द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिबद्धता और कार्यों की सराहना की गयी तथा अग्रतर अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनायें दी गयी। सिविल सर्जन चंदेश्वरी रजक ने बताया कि कार्यक्रम में कुल 100 टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित की गई। इस कार्यक्रम में डीडीसी दिव्या शक्ति, एसीएमओ डॉ. एसके मांझी, डीआईओ डॉ. आरके चौधरी, डीपीएम ऋषिकेश जायसवाल, जिला लेखा प्रबंधक सहित कई स्वास्थ्य कर्मी और अलग-अलग पंचायत के मुखियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। फोटो-20 जुलाई भभुआ- 10 कैप्शन- समाहरणालय के मुंडेश्वरी सभागार में सोमवार को टीबी मरीजों के बीच पोषण किट का वितरण करते डीएम नितिन कुमार सिंह व अन्य।

सामान्य प्रश्न

डीएम ने किस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया?
डीएम ने टीबी मरीजों के बीच पोषाहार किट का वितरण करने का कार्यक्रम आयोजित किया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।