
मशाल प्रतियोगिता हुई संपन्न, कुछ प्रतियोगिता होंगी बाद में
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निर्देश पर जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित हुई। बारिश के कारण कुछ खेल प्रतियोगिताएँ बाद में होंगी। प्रतियोगिता में विभिन्न...
बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के निर्देश पर जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता हुई आयोजित सरदार वल्लभभाई पटेल कॉलेज खेल मैदान में चल रही थी मशाल प्रतियोगिता (युवा पेज की लीड खबर) भभुआ, एक प्रतिनिधि। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग एवं जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तरीय मशाल खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हो गई। हालांकि जिले में बारिश से खेल मैदान में जलजमाव होने की वजह से कुछ खेल प्रतियोगिता बाद में आयोजित होगी। जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता का आयोजन सरदार वल्लभ भाई पटेल महाविद्यालय के खेल मैदान हो रहा था। प्रतियोगिता के अंतिम दिन उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओम प्रकाश कुमार ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर खेल को प्रारंभ कराया।

जिला स्तरीय मशाल प्रतियोगिता में मंच का संचालन डॉ. श्रीकृष्ण सिंह ने किया। अब तक हुए खेल में क्रिकेट बॉल थ्रो खेल में अंडर 16 बालिका वर्ग में सोनाली वर्मा दुर्गावती प्रथम, चांदनी कुमारी भगवानपुर द्वितीय, मधु कुमारी रामपुर तृतीय रही। जबकि बालक वर्ग में सुरजीत कुमार रामपुर प्रथम, कैफ अली भभुआ द्वितीय, प्रेम कुमार चांद तृतीय, अंडर 14 बालिका में आरती कुमारी भगवानपुर प्रथम, निशा कुमारी रामपुर द्वितीय, आंचल कुमारी चैनपुर तृतीय, बालक वर्ग में संजीव कुमार मोहनियां प्रथम, अजय बिंद रामगढ़ द्वितीय, राकेश कुमार कुदरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एथलेटिक्स खेल विधा अंडर 16 बालक वर्ग दौड़ में धीरज कुमार रामपुर प्रथम, बालिका में राजकुमारी रामगढ़, सुनैना कुमारी रामपुर द्वितीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर की दौड़ अंडर 16 बालक वर्ग में सार्थक राज प्रखंड चैनपुर प्रथम, द्वितीय शहंशाह चांद, तृतीय अमित कुमार कुदरा, बालिका वर्ग काजल कुमारी चांद प्रथम, खुशी कुमारी रामगढ़ द्वितीय, मांडवी कुमारी रामपुर तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर 14 बालक वर्ग 60 मीटर दौड़ में ओमजी कश्यप रामगढ़ प्रथम, धीरज कुमार रामपुर द्वितीय, रौशन कुमार भभुआ तृतीय, बालिका वर्ग में खुशबू खातून रामगढ़ प्रथम, साक्षी कुमारी दुर्गावती द्वितीय, चांदनी कुमारी रामपुर तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद में लवकुश व श्वेता रहीं अव्वल अंडर 14 बालक वर्ग लंबी कूद लवकुश भभुआ प्रथम, आकाश कुमार मोहनियां द्वितीय, आयुष कुमार सिंह दुर्गावती तृतीय, बालिका वर्ग में श्वेता कुमारी प्रथम मोहनियां, अर्चना कुमारी रामगढ़ द्वितीय, अस्तोरा कुमारी रामपुर तृतीय स्थान, अंडर 16 बालक वर्ग में साहिल कुमार रामगढ़ प्रथम, मो. आयन चांद द्वितीय, कृष्ण कुमार दुर्गावती तृतीय, अंडर 16 बालिका वर्ग में नेहा यादव रामगढ़ प्रथम, मधुबाला कुमारी रामपुर द्वितीय, दुर्गा कुमारी भभुआ तृतीय स्थान प्राप्त किया। मौके पर खेल टेक्निकल पदाधिकारी रमेश पटेल, शौकत अली गद्दी, विजय कुमार पाल, अर्पिता कुमारी, कृष्णा जायसवाल, उमेश प्रसाद, अशरफ अली, कमलेश कुमार, रविन्द्र पासवान, शारीरिक शिक्षक डॉ तुलसी प्रसाद सिंह, इम्तियाज अली, रणजीत कुमार, पप्पू कुमार आदि थे। फोटो 13 अगस्त भभुआ- 9 कैप्शन- शहर के सरदार वल्लभ भाई पटेल कॉलेज में बुधवार को मशाल प्रतियोगिता के दौरान कबड्डी मैच खेलते खिलाड़ी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


