Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsDistrict Officials Promote Voter Participation with Bicycle Rally in Bihar Assembly Elections
प्रशासन ने साइकिल रैली निकाल वोट देने की अपील की

प्रशासन ने साइकिल रैली निकाल वोट देने की अपील की

संक्षेप:

समाहरणालय से स्टेडियम तक साइकिल चलाते डीएम व अन्य अफसर गए मतदान के दिन 11 नवंबर को सभी की सहभागिता के लिए किया जागरूकमतदान के दिन 11 नवंबर को सभी की सहभागिता के लिए किया जागरूक

Oct 22, 2025 08:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

समाहरणालय से स्टेडियम तक साइकिल चलाते डीएम व अन्य अफसर गए मतदान के दिन 11 नवंबर को सभी की सहभागिता के लिए किया जागरूक (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिला प्रशासन द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को डीएम सुनील कुमार के नेतृत्व में प्रशासन द्वारा साइकिल रैली निकाली गई। डीएम और डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह खुद साइकिल चलाते हुए कलेक्ट्रेट से शहर के जगजीवन स्टेडियम तक गए। उनके साथ कई विभाग के प्रशासनिक अफसर रैली में शामिल हुए। अफसरों ने आम मतदाताओं को कैमूर के चार विधानसभा क्षेत्र में दूसरे चरण के 11 नवम्बर को होने वाले मतदान में हिस्सा लेकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला प्रशासन ने लोगों को उनके मताधिकार के प्रति प्रेरित भी किया। कार्यक्रम के दौरान अफसरों ने विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाताओं को शपथ दिलायागया। साइकिल रैली में डीडीसी, आईसीडीएस की डीपीओ, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे। फोटो- 22 अक्टूबर भभुआ- 3 कैप्शन- साइकिल से समाहरणालय से साइकिल रैली निकालते डीएम सुनील कुमार, डीडीसी सूर्य प्रताप सिंह व अन्य। चांद में भी प्रशासनिक अफसरों ने निकाली साइकिल यात्रा चांद, एक संवाददाता। बिहार विधान सभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को मतदाताओं को मतदान करने के प्रति जागरूक करने को लेकर चांद प्रखंड मुख्यालय से साइकिल यात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद हदीद खान ने किया। प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रकाश कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी सुरेन्द्र मोहन गिलानी सहित काफी संख्या में अधिकारी व कर्मी साइकिल यात्रा में शामिल हुए। मतदान के लिए अपील करते हुए नारा लगाते अधिकारी व कर्मी चांद प्रखंड मुख्यालय होते हुए चांद नहर से बाजार में भ्रमण किया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि विधान सभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है, ताकि सभी मतदाता 11 नवम्बर को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य कर सकें।