जिले के 127 अधिकारियों ने 448 लोगों से किया संवाद
कैमूर जिले में जिला पदाधिकारी ने आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया। सोमवार को जन-संवाद कार्यक्रम में 27 आवेदन प्राप्त हुए, जिनका त्वरित निष्पादन संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। कुल 34 अधिकारियों ने 127 नागरिकों से बातचीत की, जबकि पंचायत स्तर पर 136 अधिकारियों ने 532 नागरिकों से संपर्क किया।

अपने दफ्तर में बैठ आमजनों के आवेदनों पर सुनवाई कर समाधान की पहल जिला पदाधिकारी ने प्राप्त 27 आवेदनों के निष्पादन का अफसरों को दिया निर्देश (युवा) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला प्रशासन द्वारा आमजों की समस्याओं के त्वरित निष्पादन और सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कैमूर जिले के विभिन्न कार्यालयों में सोमवार को जन-संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इन कार्यक्रमों में जिला मुख्यालय से लेकर सुदूर पंचायतों तक के अधिकारियों ने हिस्सा लिया और आम नागरिकों से सीधा संवाद किया गया। जिला पदाधिकारी के जनता दरबार में विभिन्न विभाग से संबंधित 27 आवेदन प्राप्त हुए, जिसका नियमानुसार त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित विभाग के पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।
ऑनलाइन पोर्टल पर किये गए प्रविष्टि के अनुसार, सोमवार तक जिला मुख्यालय स्तर पर कुल 34 अधिकारियों ने 127 नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया। जिले के कुल 11 प्रखण्डों में 81 अधिकारियों की उपस्थिति रही, जहां 247 नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। थानों में आयोजित संवाद कार्यक्रमों में 11 अधिकारियों ने 47 नागरिकों के साथ संवाद किया। सबसे व्यापक प्रभाव पंचायत स्तर पर देखा गया, जहां 136 अधिकारियों ने कुल 532 नागरिकों से सीधा संपर्क किया। इस अभियान का उद्देश्य सरकारी तंत्र को सीधे जनता के द्वार तक ले जाना है। जिला नोडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि इन मुलाकातों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर लंबित मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी और विकास योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाया जा सकेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


