कागजात जमा नहीं करने पर 13 शस्त्र लाइसेंस रद्द होंगे

Jan 06, 2026 08:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

जिला शस्त्र दंडाधिकारी ने 13 अनुज्ञप्तिधारियों को कागजात जमा करने का अंतिम मौका दिया है। यदि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर कागजात नहीं जमा करते हैं, तो उनके शस्त्रों का लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा। अब तक, 39 स्वीकृत आवेदनों में से 18 ने कागजात जमा कर दिए हैं, जबकि 8 अन्य की प्रक्रिया चल रही है।

कागजात जमा नहीं करने पर 13 शस्त्र लाइसेंस रद्द होंगे

जिला शस्त्र दंडाधिकारी ने अनुज्ञप्तिधारियों को कागजात जमा करने का दिया मौका निर्धारित समय सीमा में दस्तावेज नहीं जमा करने पर अनुज्ञप्ति हो जाएगी रद्द भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिला शस्त्र दंडाधिकारी ने कागजात जमा नहीं करने पर 13 लोगों के शस्त्रों का लाइसेंस रद्द करने की सूचना जारी की है। हालांकि इन्हें कागजात जमा करने के लिए अंतिम मौका दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, जिला दंडाधिकारी द्वारा स्वीकृत 39 शस्त्र अभिलेखों में से 13 आवेदकों ने अब तक जरूरी दस्तावेज कार्यालय में जमा नहीं किए हैं। प्रशासन ने इन आवेदकों को जल्द-से-जल्द कागजात उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विज्ञप्ति में बताया गया है कि कुल 39 स्वीकृत आवेदनों में से 18 आवेदकों ने अपने सभी कागजात जमा कर दिए थे, जिसके आधार पर उन्हें नई अनुज्ञप्ति और यूआइएन नम्बर निर्गत कर दिया दिया गया है। जबकि 8 अन्य आवेदकों के दस्तावेज जमा हो चुके हैं और उन पर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार, जिन 13 आवेदकों ने अभी तक अपने दस्तावेज कार्यालय को उपलब्ध नहीं कराए हैं, उनमें रिशांत प्रताप सिंह, चन्द्रशेखर सिंह, अभय प्रताप सिंह, देवेन्द्र कुमार सिंह, विजयकान्त सिंह, उमाशंकर सिंह, मनोज कुमार पाण्डेय, अभय प्रताप सिंह चांद, धीरेन्द्र कुमार चौबे, राजीव कुमार राय, अभिजीत कुमार, संजय कुमार शामिल हैं। इन्हें कागजात में निर्धारित राशि का चालान, एक अनुज्ञप्ति पुस्तक, अद्यतन शपथ पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड की छायाप्रति जमा करना है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।