ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार भभुआजिला जज ने जिले में किया विधिक जागरुकता रथ रवाना (पेज चार)

जिला जज ने जिले में किया विधिक जागरुकता रथ रवाना (पेज चार)

जागरुकता रथ में सवार पारा विधिक स्वयं सेवक देंगे लोगों को विधिक जानकारी यह कार्यक्रम आगामी 14 नवम्बर तक जिले के सभी प्रखण्डों व पंचायतो में...

जिला जज ने जिले में किया विधिक जागरुकता रथ रवाना (पेज चार)
हिन्दुस्तान टीम,भभुआSat, 18 Sep 2021 07:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जागरुकता रथ में सवार पारा विधिक स्वयं सेवक देंगे लोगों को विधिक जानकारी

यह कार्यक्रम आगामी 14 नवम्बर तक जिले के सभी प्रखण्डों व पंचायतो में चलेगा

भभुआ। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि

जिला विधिक सेवा प्राधिकार कैमूर द्वारा सामान्य नागरिकों को विधिक सेवा को ले जागरुकता करने के लिए शनिवार को जिला जज संपूर्णानंद तिवारी ने विधिक जागरुकता रथ को विभिन्न प्रखंडों के लिए रवाना किया। जिला जज ने बताया कि यह जागरुकता रथ पूरे कैमूर जिला में लोगों के बीच जाकर उनको उनके कानूनी अधिकार, जिला विधिक सेवा प्राधिकार में उपलब्ध सुविधाएं, सरकार द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाओ के बारे में लोगो को अवगत कराएगी।

उन्होंने कहा कि प्राधिकार का उद्देश्य समाज के सभी वर्गो तक कानूनी व सामाजिक कल्याण योजना का लाभ पहुंचे, जो उसके वास्तविक हकदार, परन्तु किसी न किसी कारण से अपने अधिकारों का लाभ उठाने से वंचित रह जाते हैं। यह कार्यक्रम आगामी 14 नवंबर तक कैमूर जिला के विभिन्न प्रखण्डों तथा पंचायतो में आयोजित किया जाएगा।

फोटो-18 सितंबर भभुआ- 13

कैप्शन- व्यवहार न्यायालय परिसर से शनिवार को विधिक जागरुकता रथ को रवाना करते जिला जज व अन्य।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें