Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsDistrict Collector Reviews Child Welfare and Protection Committee in Bhabua
तीन माह में मुक्त कराए गए दो बच्चों को पुनर्वासित किया

तीन माह में मुक्त कराए गए दो बच्चों को पुनर्वासित किया

संक्षेप:

जिला पदाधिकारी ने की बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक जिला पदाधिकारी ने की बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक

Jan 01, 2026 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

जिला पदाधिकारी ने की बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की समीक्षा बैठक युवा पेज भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय में जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक की, जिसमें जिले में संचालित विभिन्न बाल संरक्षण योजनाओं, संस्थानों एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अवगत कराया गया कि विगत तीन माह में बाल श्रम से मुक्त कराए गए कुल 02 बच्चों का सफलतापूर्वक पुनर्वास किया गया है तथा उन्हें उनके माता-पिता को सौंपा गया है। परवरिश योजना के तहत जिले में कुल 563 स्वीकृत लाभुकों का विवरण ई-सुविधा पोर्टल पर अपलोड किया गया है, जिनमें से वर्तमान में 433 लाभुकों को योजना का लाभ दिया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

प्रायोजन योजना के तहत 126 लाभुकों को सहायता प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना की भी समीक्षा की गई। योजना अंतर्गत कुल 37241 स्वीकृत लाभुकों का डेटा अपलोड किया गया है। विगत तीन माह में 222 आवेदन प्राप्त हुए हैं। लंबित आवेदनों के शीघ्र निष्पादन हेतु निर्देश दिया गया। विशेष दत्तकग्रहण संस्थान में वर्तमान में 02 बच्चे आवासित हैं। वर्ष 2016 से अब तक कुल 72 बच्चों का सफल दत्तकग्रहण कराया गया है, जिसमें 09 दूसरे देश एवं 64 भारत में दत्तकग्रहण शामिल हैं। सुरक्षित स्थान, वृद्ध आश्रय गृह, बाल गृह एवं बाल देखरेख संस्थानों की स्थिति की भी समीक्षा की गई।