किसानों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करें: डीएम
जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का दिया निर्देश बैठक में कृषि, पशुपालन, गव्य एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक में योजनाओं के गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का दिया निर्देश बैठक में कृषि, पशुपालन, गव्य एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की हुई समीक्षा (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट स्थित मुंडेश्वरी सभागार में शुक्रवार को जिला कृषि टास्क फोर्स की बैठक की, जिसमें कृषि, पशुपालन, गव्य एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की।
बैठक का उद्देश्य
बैठक के दौरान डीएम ने किसानों का पंजीकरण कराना सुनिश्चित करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। उन्होंने कृषि विभाग से संचालित गर्मा बीज वितरण, फार्मर रजिस्ट्री, उर्वरक की उपलब्धता, छापेमारी अभियान, पक्का चेक डैम व तालाब निर्माण जैसे महत्वपूर्ण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। डीएम ने जिला कृषि पदाधिकारी विकास कुमार को फार्मर रजिस्ट्री के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया।
योजनाओं की प्रगति की समीक्षा
उन्होंने पशुपालन, गव्य विकास एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित पठारी क्षेत्र तालाब निर्माण योजना, नाव एवं जाल पैकेज वितरण, बोरिंग-सह-सोलर समर्सिबल पंपसेट योजना सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक लाभुकों को योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके। (भभुआ से श्रीकांत पांडेय)
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


