ऋण देने की गति को तेज करें बैंक अधिकारी: डीडीसी
जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक में उप विकास आयुक्त दिव्या शक्ति ने ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैंकों को लंबित ऋण आवेदनों को शीघ्र निष्पादित करने और कृषि ऋण के वितरण को तेज करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न बैंकों और विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक दिया गया सख्त निर्देश ऋण के लिए लंबित आवेदनों को निष्पादित करने के लिए कहा गया (पेज तीन) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। समाहरणालय के मुंडेश्वरी सभागार में गुरुवार को जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक उप विकास आयुक्त दिव्या शक्ति की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिले में ऋण वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। अध्यक्ष द्वारा प्राथमिकता क्षेत्र ऋण पर विशेष ध्यान देते हुए जिले में ऋण वितरण बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही कृषि ऋण एवं किसान क्रेडिट कार्ड के निर्गमन में तेजी लाने के निर्देश बैंकों को दिए गए। उन्होंने बैंकों को यह भी निर्देशित किया कि केसीसी के गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों की सूची संबंधित अंचलाधिकारियों एवं जिला कृषि पदाधिकारी के साथ साझा की जाए, ताकि समन्वय के साथ फॉलो-अप एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
बैठक में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत लंबित आवेदनों की समीक्षा की गई तथा निर्देश दिया गया कि सभी लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करते हुए समयबद्ध रूप से स्वीकृति अथवा अस्वीकृति सुनिश्चित की जाए। अध्यक्ष द्वारा सभी संबंधित बैंकों एवं विभागों को आपसी समन्वय, नियमित समीक्षा एवं समयबद्ध कार्रवाई के माध्यम से जिले में ऋण प्रवाह, वित्तीय समावेशन तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। बैठक में लीड बैंक के जिला प्रबंधक, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक, जिला कृषि पदाधिकारी, ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक, विभिन्न बैंकों के जिला समन्वयक व अन्य विभागों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। फोटो- 02 अप्रैल भभुआ- 0 कैप्शन- समाहरणालय के मुंडेश्वरी भवन में गुरुवार को बैंक व अन्य विभाग के अधिकारियों के साथ जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक करतीं डीडीसी दिव्या शक्ति।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


