संत रविदास जयंती पर विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम
भभुआ प्रखंड के झेंगईिडहरा गांव में संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने छुआछूत और ऊंच-नीच को त्यागने की आवश्यकता पर जोर दिया। संत रविदास के विचारों के माध्यम से समाज में...

गोष्ठी में वक्ताओं ने समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर की चर्चा कहा, छुआछूत व उंच-नीच की भावना को त्यागकर सुंदर समाज बनाएं (पेज चार) भभुआ, एक प्रतिनिधि। संत शिरोमणि रविदास की जयंती पर भभुआ प्रखंड के झेंगईिडहरा गांव में मंगलवार की रात विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुआ। गोष्ठी में जिला पार्षद विकास सिंह उर्फ लल्लू पटेल ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और कहा कि संत रविदास ने तत्कालीन विषम परिस्थितियों में भक्ति को नवीन रूप प्रदान किया, जिसमें समतावदी दृष्टिकोण को देखा जा सकता है। उनकी रचनाओं में ईश्वर के प्रति समर्पण भाव की छवि दृष्टिगोचर होती है। उनकी रचनाएं आज भी प्रासंगिक हैं। वह सिर्फ एक कवि ही नहीं, समाज सुधारक भी थे। उन्होंने मानवतावादी धर्म की स्थापना की। कबीर व रैदास ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने जाति और वर्गविहीन समाज की संकल्पना की। मुखिया हीरा राम ने कहा कि संत रविदास न केवल एक महान कवि और संत थे, बल्कि एक प्रभावशाली समाज सुधारक भी थे, जिन्हें संत शिरोमणि की उपाधि से सम्मानित किया गया था। संत रविदास के जीवन दर्शन और उनकी शिक्षाओं पर चर्चा की उनके चर्चित विचार ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि उनके विचार व मार्ग को अपनाकर हम अपने जीवन को सुखद बना सकते हैं। पूर्व मुखिया राम कुमार राम ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ सदैव आवाज उठाते रहे। समाज मे छुआछूत व ऊंच-नीच को त्यागकर संुदन समाज बनाने के उनके सपनों को हम साकार करें, यही उनके लिए श्रद्धांजलि होगी। कलाकारों ने संत शिरोमणि की जीवनी पर आधारित गीत-संगीत पेश किया। गीत के माध्यम से कलाकारों ने सामाजिक परिवर्तन का संदेश दिया। काफी महिला-पुरुष श्रोताओं ने भाग लिया। मौके पर अनिरुद्ध राम, राम इकबाल राम, ईश्वर राम, कुंदन राम, जमील जिदान खान, संतलाल कुमार, श्रीभगवान राम,पारसनाथ आदि थे। फोटो- 19 फरवरी भभुआ- 6 कैप्शन- भभुआ प्रखंड के झेंगईिडहरा में मंगलवार की रात विचार गोष्ठी व सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन करते जिला पार्षद, मुखिया व अन्य।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।