प्रमंडल ट्रायल में कैमूर ने तीन गोल्ड और दो रजत पदक जीते

Feb 07, 2026 08:55 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

पटना में आयोजित प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेलकूद ट्रायल प्रतियोगिता में कैमूर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने तीन गोल्ड और दो रजत पदक जीते, जिससे जिले का मान बढ़ा। चयनित आठ सदस्यीय टीम 14-15 फरवरी को राज्य प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पटना जाएगी।

प्रमंडल ट्रायल में कैमूर ने तीन गोल्ड और दो रजत पदक जीते

दिव्यांग खिलाड़ियों ने स्पर्धाओं में दिखाया कौशल, राज्य प्रतियोगिता के लिए चयनित पटना स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स में हुए ट्रायल में आठ सदस्यीय टीम ने बढ़ाया जिले का मान (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। पटना में आयोजित प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेलकूद ट्रायल प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड और दो रजत पदक हासिल कर कैमूर का नाम रोशन किया। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 6 फरवरी को पटना के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स कंकड़बाग में एथलेटिक्स, दृष्टिबाधित फुटबॉल एवं दृष्टिबाधित क्रिकेट ओपन ट्रायल आयोजित किया गया था। जिला खेल मीडिया प्रभारी डॉ. तुलसी प्रसाद सिंह ने बताया कि इससे पूर्व 5 फरवरी को जगजीवन स्टेडियम भभुआ में जिला स्तरीय चयन ट्रायल कराया गया था।

चयनित खिलाड़ियों की आठ सदस्यीय टीम कोच जितेंद्र यादव व टीम प्रबंधन विवेकानंद पटेल के नेतृत्व में पटना पहुंची। खिलाड़ियों ने अनुशासित और उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए। उन्होंने बताया कि विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में कैमूर के खिलाड़ी ज्योति प्रकाश ने गोला फेंक में गोल्ड मेडल जीता। अरशद अली ने गोला फेंक में गोल्ड और चक्का फेंक में रजत पदक हासिल किया। विवेकानंद पटेल ने गोला फेंक में गोल्ड और चक्का फेंक में सिल्वर मेडल जीतकर टीम की उपलब्धि को और मजबूत किया। खिलाड़ियों की इस सफलता को कैमूर के लिए गौरवपूर्ण बताया जा रहा है। गोल्ड पदक प्राप्त खिलाड़ी 14-15 की प्रतियोगिता में लेंगे भाग खिलाड़ियों की उपलब्धि पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा ओम प्रकाश कुमार, कार्यक्रम पदाधिकारी विकास कुमार, जिला एथलेटिक्स कोच दिलीप कुमार पटेल, फुटबॉल संयोजक शौकत अली गद्दी सहित कई खेल पदाधिकारियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए बधाई दी। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खेल उपाधीक्षक ने बताया कि प्रमंडल स्तर पर गोल्ड पदक जीतने वाले खिलाड़ी आगामी 14-15 फरवरी तक पटना में आयोजित राज्य स्तरीय अंतर प्रमंडल दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में कैमूर का प्रतिनिधित्व करेंगे। फोटो-07 फरवरी भभुआ- 15 कैप्शन- प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग ट्रायल खेल प्रतियोगिता में कैमूर के गोल्ड मेडल प्राप्त खिलाड़ी को पटना में प्रमाण पत्र देते खेल पदाधिकारी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।