Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsDirty Water and Waste Pose Health Risks to Students Near Udas Devi Plus Two School
विद्यालय के मुख्य द्वार पर कचरा और झाड़ियों से परेशानी

विद्यालय के मुख्य द्वार पर कचरा और झाड़ियों से परेशानी

संक्षेप: भभुआ के उदासी देवी प्लस टू स्कूल के पास गंदा पानी और कचरे की वजह से दुर्गंध बढ़ रही है। इससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सेहत पर खतरा मंडरा रहा है। अभिभावकों ने प्रशासन से तत्काल सफाई की मांग की है, अन्यथा संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

Tue, 18 Nov 2025 10:30 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

गंदा पानी बहने से बढ़ रही है दुर्गंध, छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य को है खतरा बोले नाराज अभिभावक, स्कूल के आसपास स्वच्छता का ध्यान दे प्रशासन (बोले भभुआ) भभुआ, नगर संवाददाता। शहर के उदासी देवी प्लस टू स्कूल के मुख्य द्वार के पास ही कचरा फेंका जा रहा है। कंटीली झाड़ियां भी उग आई हैं। इससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को परेशानी हो रही है। इस कारण विद्यालय का प्रवेश मार्ग न केवल अनाकर्षक दिख रहा है, बल्कि छात्र-छात्राओं और शिक्षकों के स्वास्थ्य के लिए खतरा साबित हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास के घरों से निकलने वाला गंदा पानी स्कूल की बाहरी दीवार को छूते हुए बहता है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उनका कहना था कि स्कूल की खिड़कियों के बिल्कुल नीचे स्थित इस गंदगी से लगातार दुर्गंध उठती है। जब बच्चे कक्षा की खिड़कियां खोलते हैं तब उन्हें कचरा, गंदा पानी और बदबू का सामना करना पड़ता है। कई छात्र-छात्राओं ने सिर-बदन दर्द और उलटी जैसे लक्षणों की शिकायत भी की है। अभिभावकों ने प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि स्कूल के आसपास की सफाई को लेकर तत्काल कार्रवाई नहीं की गई तो बच्चों में संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि एक तरफ सरकार स्वच्छ विद्यालय अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर जिले के प्रमुख विद्यालयों में इस तरह की गंदगी प्रशासन के दावों को खोखला बना रही है। सफाई के लिए किया गया था आग्रह विद्यालय के शिक्षकों ने भी माना कि कचरे और झाड़ियों की वजह से बच्चों का अध्ययन प्रभावित हो रहा है। कई बार संबंधित विभागों से सफाई के लिए आग्रह किया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। स्थानीय लोग मांग कर रहे हैं कि विद्यालय के गेट के आसपास तुरंत कचरा साफ कराया जाए, झाड़ियां काटी जाएं और गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था की जाए। बच्चों के स्वास्थ्य और विद्यालय की गरिमा के मद्देनजर यह कदम अत्यंत आवश्यक है। फोटो-18 नवंबर भभुआ- कैप्शन- भभुआ शहर के श्रमति उदासी देवी प्लस टू स्कूल के मुख्य द्वगेट पर लगी झाड़ियां व कूड़ा कचरा का अंबार