बहुआरा स्कूल में स्मार्ट क्लास से बदली शिक्षा की तस्वीर

Feb 20, 2026 08:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

रामदुलारी जगदीप प्लस टू हाई स्कूल, बहुआरा में शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयासों से डिजिटल क्रांति का नया अध्याय लिखा जा रहा है। उन्नयन योजना के तहत स्मार्ट क्लास के माध्यम से टीवी, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल संसाधनों से कक्षाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे छात्रों की पढ़ाई रोचक और प्रभावी बन गई है।

बहुआरा स्कूल में स्मार्ट क्लास से बदली शिक्षा की तस्वीर

शिक्षक-शिक्षिकाओं के प्रयास से विद्यालय में डिजिटल क्रांति की नई मिसाल उन्नयन योजना के तहत टीवी, कंप्यूटर और इनवर्टर से संचालित हो रही कक्षाएं (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश की सीमा के करीब बसे गांव बहुआरा स्थित रामदुलारी जगदीप प्लस टू हाई स्कूल में शिक्षा का एक नया अध्याय लिखा जा रहा है। सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र में स्थित यह विद्यालय आज स्मार्ट क्लास की बदौलत डिजिटल बदलाव का सशक्त उदाहरण बन चुका है। विद्यालय में उन्नयन योजना के तहत टीवी, इनवर्टर, कंप्यूटर, पेन ड्राइव और अन्य डिजिटल संसाधनों की सहायता से कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं की पढ़ाई आधुनिक तरीके से कराई जा रही है।

यहां पारंपरिक पद्धति के साथ-साथ डिजिटल माध्यम का समावेश विद्यार्थियों के लिए बेहद लाभकारी सिद्ध हो रहा है। विद्यालय के विभिन्न विषयों के शिक्षक अपने-अपने विषयों के अध्यायों को यूट्यूब से डाउनलोड कर पेन ड्राइव में सुरक्षित रखते हैं। इसके बाद स्मार्ट टीवी और कंप्यूटर के माध्यम से छात्रों को अध्याय समझाए जाते हैं। इससे जटिल विषय भी सरल और रोचक बन जाते हैं। छात्रों का कहना है कि वीडियो आधारित पढ़ाई से उन्हें विषयों की बेहतर समझ मिलती है। चित्र, एनीमेशन और उदाहरणों के माध्यम से पढ़ाई होने के कारण विषय लंबे समय तक याद रहता है। इससे उनकी परीक्षा परिणामों में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। एक लाख की लागत से तैयार हुआ स्मार्ट क्लास विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद पांडेय ने बताया कि स्मार्ट क्लास को प्रारंभ करने और व्यवस्थित रूप से संचालित करने में विभागीय सहयोग से लगभग एक लाख रुपये की लागत आई। यह निवेश आज विद्यालय के बच्चों के लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद शिक्षकों की लगन और सहयोग से यह कार्य संभव हो पाया। विद्यालय परिवार का लक्ष्य है कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को भी शहरी स्कूलों जैसी आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं की अहम भूमिका एचएम ने बताया कि स्मार्ट क्लास की स्थापना में शिक्षक विमलेश पांडेय की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। उन्होंने सभी आवश्यक उपकरणों की खरीदारी में सक्रिय भागीदारी निभाई और गुणवत्तापूर्ण सामग्री लाकर इस योजना को मूर्त रूप दिया। अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी मिलकर इस पहल को सफल बनाया। सभी का सामूहिक प्रयास विद्यालय की प्रगति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पण को दर्शाता है। आज बहुआरा का यह विद्यालय ग्रामीण शिक्षा में डिजिटल क्रांति का प्रतीक बन गया है। स्मार्ट क्लास ने न केवल पढ़ाई को रोचक बनाया है, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास और तकनीकी समझ भी विकसित की है। फोटो -20 फरवरी भभुआ- 9 कैप्शन- रामदुलारी जगदीप प्लस टू हाई स्कूल बहुआरा की स्मार्ट क्लास में पढ़ते बच्चे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।