Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsDevotees Attend Divine Light and Torch Ceremony in Bhabua
साई भक्तो ने दिव्य ज्योति व मशाल का दर्शन पूजन किया

साई भक्तो ने दिव्य ज्योति व मशाल का दर्शन पूजन किया

संक्षेप:

पेज चार की एक नजर खबर पेज चार की एक नजर खबर साई भक्तो ने दिव्य ज्योति व मशाल का दर्शन पूजन किया भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

Dec 11, 2025 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

पेज चार की एक नजर खबर साई भक्तो ने दिव्य ज्योति व मशाल का दर्शन पूजन किया भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। देश के आंधप्रदेश राज्य के प्रशांति निलयम से चलकर विभिन्न राज्यो से होते हुए सत्य साई भगवान बाबा की दिव्य ज्योति एवं एकता मसाल कैमूर जिले के भभुआ शहर के वार्ड 18स्थित विंदा भवन पहुंचा। जहां श्रीसत्य साई संगठन के भक्तो द्वारा दिव्य ज्योति व मशाल का श्रद्धा से दर्शन पूजन कर आर्शिवाद लिया गया। भक्त शम्भु प्रसाद जायसवाल, सत्यम जायसवाल, मुनेश्वर सिंह, निर्मल कुमार मिश्रा,राम प्यारे सिंह,सोना कुमारी, विष्घावती देवी,हेमावती देवी, उर्मिला देवी,मलिक चन्द्र सहित कई उपस्थित थे। फोटो परिचय 11-भभुआ-05-शहर के वार्ड 18 विंदा भवन स्थित साई भक्तो द्वारा किया जा रहा दिव्य ज्योति व मशाल का दर्शन पूजन इस्कॉन मंदिर में अब हर रविवार सुबह होगा ‘संडे लव फीस्ट’ कार्यक्रम भभुआ (न.स.) इस्कॉन मंदिर द्वारा आयोजित लोकप्रिय संडे लव फीस्ट कार्यक्रम के समय में बदलाव किया गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अब यह कार्यक्रम संध्या या रात्रि में नहीं होकर प्रत्येक रविवार सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित किया जाएगा। नया समय निर्धारित किए जाने से श्रद्धालुओं को सुबह के शांत वातावरण में भक्ति, कीर्तन और प्रसाद का दिव्य आनंद लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे श्रृंगार दर्शन, आरती व कीर्तन के साथ होगी। इसके बाद सुबह 9 से 10 बजे तक संडे फीस्ट एवं प्रेरणादायक व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा, जिसके उपरांत भक्तजन झूमते हुए नृत्य कीर्तन में शामिल होकर आध्यात्मिक उत्साह का अनुभव करेंगे। अंत में सुबह 10:30 से 11 बजे तक सभी भक्तों के लिए विशेष फीस्ट लंच प्रसादम् की व्यवस्था रहेगी। इस्कॉन सेंटर ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि वे समय पर पहुंचकर इस दिव्य साप्ताहिक उत्सव का लाभ उठाएं। मातर सरैया द्वार नहर पथ बदहाल भगवानपुर। स्थानीय प्रखंड के चैनपुर प्रखंड क्षेत्र से जोड़ने वाली मातर सरैया द्वार नहर पथ गड्ढे में तब्दील होकर बदहाल हो गई है। जिससे मुंडेश्वरी धाम में दर्शन कर चैनपुर हरसुब्रम धाम में जाने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी हो रही है। समाजसेवी निर्मल सिंह यादव और नागेश दूबे का कहना है कि इस नहर पथ से चैनपुर और धरौली होकर लोग अपने वाहनों से बनारस भी आते जाते हैं। लेकिन चैनपुर विधानसभा में पड़ने वाले इस नहर पथ का निर्माण कार्य शुरू कराने के प्रति किसी सांसद और मंत्री का ध्यान नहीं जा रहा है। ए.स. पौधों की सही देखभाल नही हो रही भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांवों में मनरेगा और वन विभाग द्वारा लगाए गए पौधों की सही देखभाल नहीं हो रही है। जिससे पौधों की सिंचाई और निराई गुड़ाई नहीं हो रही है। पौधों की सुरक्षा के लिए लगाए गए गेवियन टूटकर बिखरने से पशुओं द्वारा पौधों को चरकर नष्ट किया जा रहा है। जिससे हरियाली योजना में खर्च हुए सरकार के लाखों रुपए बेकार हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा विभाग के पौधों की देखभाल करने के लिए पशुरक्षी मजदूर रखे गए हैं। लेकिन पौधों की देखभाल बिना किए उनके खाते में मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। ए.स. जगदहवां नहर व मुंडेश्वरी हनुमान मंदिर पथ नहीं जुड़ने से परेशानी भगवानपुर। प्रखंड के मुंडेश्वरी धाम से चैनपुर प्रखंड के करकटगढ़ एवं जगदहवां डैम को जोड़ने वाली जगदहवां नहर पथ से मुंडेश्वरी धाम के हनुमान मंदिर सड़क के बीच में एक सौ फीट सड़क कच्ची रह गई है। जिससे यह दोनों सड़क आपस में नही जुड़ सका है। इससे इन पर्यटक स्थल पर आने जाने वाले पर्यटकों को परेशानी हो रही है। अमोल गुप्ता और अर्जुन सिंह ने बताया कि इससे नवनिर्मित इस सड़क की उपयोगिता भी घट रही है। ए.स. मुंडेश्वरी धाम के नहर पुल के पास मांस मुर्गा की बिक्री बढ़ी भगवानपुर। प्रखंड के मुंडेश्वरी धाम स्थित मोकरी मुंडेश्वरी सड़क के मुंडेश्वरी नहर पुल गेट के पास मांस मुर्गा की बिक्री बढ़ गई है। जिससे धाम में दर्शन पूजन के लिए दूर दूर से आने वाले श्रद्धालुओं में गलत संदेश जा रहा है। भक्तो का कहना है कि मुंडेश्वरी धाम में मांस मदिरा बिक्री वर्जित क्षेत्र हैं। जहां स्थानीय प्रशासन के शिथिलता से मांस मुर्गा की बिक्री से धाम की पवित्रता नष्ट हो रही है। ए.स. डीएम के निर्देश पर सीओ ने अमरपुर में हटवाया अतिक्रमण भगवानपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव में गुरुवार को डीएम के निर्देश पर अंचल अधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के संयुक्त अभियान के तहत गांव के बिहार सरकार के छवर के रास्ते से अतिक्रमण को हटवाया गया। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि रास्ते में तीन लोगों के मकान बनाने से रास्ता में अतिक्रमण हो गया था। जिसको हटवाने के लिए वकील यादव नामक एक ग्रामीण द्वारा जिला अधिकारी कैमूर को आवेदन दिया गया था। ए.स. पुलिस ने वारंटी को घर से किया गिरफ्तार भगवानपुर । स्थानीय थाना की पुलिस ने न्यायालय के निर्गत इस्तेहार के वारंट के आलोक में स्थानीय थाना क्षेत्र के जैदपुर कला पंचायत के बुचा गांव के राम बच्चन बिंद के पुत्र खरपतु बिंद को उसके घर से बुधवार की संध्या में गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि न्यायालय के निर्गत वारंट के आलोक में वारंटी को उसके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार वारंटी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल जांच करा कर गुरुवार को न्यायालय में भेज दिया है। ए.स.