Bhabua News: रामपुर में अब तक 13 फीसदी हो सकी धान की रोपनी

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: रामपुर प्रखंड में धान की रोपनी का समय चल रहा है, लेकिन अब तक 13 प्रतिशत ही पौधों की रोपाई हो पाई है। कृषि विभाग ने 8375 हेक्टेयर में लक्ष्य रखा था। बारिश की कमी से किसान चिंतित हैं, खासकर असिंचित क्षेत्रों में। रोपाई में देरी से खेती प्रभावित होने का खतरा है।

Bhabua News: रामपुर में अब तक 13 फीसदी हो सकी धान की रोपनी

Bhabua News: प्रखंड क्षेत्र में 8375 की जगह 1172 हेक्टेयर में धान की रोपनी की गई धनरोपनी के लिए तलाश रहे मजदूर, कुछ किसान पहले कर लिए जुगाड़ (पेज चार) रामपुर, एक संवाददाता। धान की रोपनी का पिक समय चल रहा है। लेकिन, प्रखंड क्षेत्र में धनरोपनी कार्य रफ्तार नहीं पकड़ रहा है।

धान की रोपनी की स्थिति

प्रखंड क्षेत्र में अभी तक 13 प्रतिशत ही धान की रोपनी हो सकी है। कृषि विभाग ने रामपुर प्रखंड में 8375 हेक्टेयर में धान की रोपनी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इसके लिए किसानों ने 837 हेक्टेयर में बिचड़ा भी डाला है। लेकिन, अभी तक 1172 हेक्टेयर यानी 13 प्रतिशत खेत में ही धान की रोपनी की जा सकी है। इसकी पुष्टि प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार मौर्य ने की है। किसानों बजरंग बहादुर व विनोद सिंह ने बताया कि जिन किसानों ने धान की रोपनी कर ली है, उनके खेत में लगे पौधे हरेभरे दिख रहे हैं। लेकिन, आषाढ़ मास में भी बारिश नहीं होने और तीखी धूप निकलने से धान के पौधे प्रभावित हो सकते हैं। मौसम को देख ऐसा लग रहा है कि कहीं दगा न दे जाए। जानकार बताते हैं वह वर्षा होने का इंतजार कर रहे हैं।

किसानों की चिंता

हल्की बारिश होने के बाद ही कुछ किसान महंगे दाम पर धान का बीज खरीदकर नर्सरी लगा दिए थे। लेकिन, ऐसे किसान मौसम की बेरुखी देख यह कहने लगे हैं कि बिचड़ा डालकर वह फंस गए हैं। प्रखंड में नहर क्षेत्र के किसानों को सिंचाई करने में परेशानी नहीं हो रही है। लेकिन, असिंचित क्षेत्र के किसान चिंतित हैं। वह बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। जिन किसानों ने सिंचाई पर पैसे खर्च कर बिचड़ा को अब तक बचाए रखे थे, अब रोपनी करने में उनकी हिम्मत हारने लगी है। बारिश नहीं हुई तो खेती-किसानी मुश्किल में फंस जाएगी। फोटो- 13 जुलाई भभुआ- 9 कैप्शन- रामपुर प्रखंड के खरेंदा गांव के बधार में सोमवार को धान की रोपनी करती महिला मजदूर।

महत्वपूर्ण प्रश्न

रामपुर प्रखंड में धान की रोपनी का लक्ष्य क्या है?
कृषि विभाग ने रामपुर प्रखंड में 8375 हेक्टेयर में धान की रोपनी कराने का लक्ष्य निर्धारित किया था।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।