
शिलान्यास किए जाने के बाद भी योजना पर शुरू नहीं हुआ काम
संक्षेप: मुंडेश्वरी मंदिर तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का काम और तेल्हाड़ कुंड पर ग्लास ब्रिज निर्माण की योजनाएँ अभी तक शुरू नहीं हो पाई हैं। पर्यटन मंत्री द्वारा किए गए शिलान्यास के बाद स्थानीय लोगों में असंतोष है। वन विभाग के रेंजर ने बताया कि केंद्र सरकार से अनुमति मिलने के बाद ही कार्य शुरू होगा।
मुंडेश्वरी मंदिर तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण का काम नहीं हुआ शुरू तेल्हाड़ कुंड के पास ग्लासब्रिज निर्माण की दिशा में भी ठोस पहल नहीं हुई (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। चुनाव से पहले शिलान्यास और घोषित की योजनाओं पर अब तक काम शुरू नहीं किया जा सका, जिसकी चर्चा लोगों के बीच अब होने लगी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रखंड की पंवरा पहाड़ी पर स्थित मुंडेश्वरी मंदिर तक जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण करने का शिलान्यास पर्यटन मंत्री सुनील कुमार सिंह द्वारा किया गया था। तब श्रद्धालुओं में उम्मीद जगी थी कि अब उन्हें मंदिर में जाने में सुविधा मिलेगी।

लेकिन, अभी तक इसका निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका। अधौरा प्रखंड के तेल्हाड़ कुंड पर्यटन स्थल पर ग्लास ब्रिज निर्माण के लिए सरकार ने घोषणा की थी। लेकिन, इसके लिए भी स्थल पर अभी तक कुछ होता नहीं दिख रहा है। हनुमान सिंह और संजय पटेल ने बताया कि कहीं सरकार कि दोनों घोषित योजना चुनावी जुमला बनकर न रह जाए। इस संबंध में पूछने पर वन विभाग के रेंजर मनोज कुमार ने बताया कि इन दोनों योजनाओं की अनुमति प्राप्त करने के लिए केंद्र सरकार से पत्राचार किया गया है। अनुमति मिलने के बाद दोनों योजनाओं का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




