अलकतरा का भगवानपुर में दर्जनों ड्राम वर्षों से हो रहा खराब

Dec 17, 2025 08:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

भगवानपुर में वर्षों से अलकतरा खराब हो रहा है, जिसका उपयोग सड़क निर्माण में नहीं हो रहा है। समाजसेवी मनीष तिवारी और मोहित पांडेय ने बताया कि सड़क निर्माण एजेंसियों की लापरवाही के कारण सड़क की गुणवत्ता में कमी आ रही है। यह अलकतरा 1998-99 में लाया गया था, लेकिन समय पर उपयोग नहीं किया गया।

अलकतरा का भगवानपुर में दर्जनों ड्राम वर्षों से हो रहा खराब

पेज चार की खबर अलकतरा का भगवानपुर में दर्जनों ड्राम वर्षों से हो रहा खराब भगवानपुर रामपुर सड़क निर्माण करने के लिए वर्षो पूर्व लाया गया था अलकतरा भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड और अंचल कार्यालय परिसर में वर्ष 1998 व 99 से दर्जनों ड्राम अलकतरा खराब हो रहा है। जिसकी खबर लेने वाला कोई नहीं है। समाजसेवी मनीष तिवारी और मोहित पांडेय का कहना है कि एक तरफ सड़क निर्माण एजेंसियों के अलकतरा बचत के लिए प्रयास करने के कारण सड़क की गुणवत्ता में कमी आने से उखड़कर सड़क जल्द खराब हो रही है। वही दूसरी तरफ भगवानपुर में दर्जनों ड्राम अलकतरा वर्षों से खराब हो गया है।

यदि इसका उपयोग किया जाता तो किसी सड़क की गुणवत्ता में कमी नहीं आई होती। जानकारों का कहना है कि वर्ष 1999 के आसपास राज्य में अलकतरा घोटाला का मामला सामने आया था। जिस समय राज्य सरकार में रोहतास जिला के इलियास हुसैन और कैमूर जिला के महाबली सिंह नेताओं को पथ निर्माण मंत्री का भी पद मिला था। फिर भी दर्जनों ड्राम अलकतरा वर्षों से खराब हो रहे ,उसका उपयोग पथ निर्माण कार्य में नहीं किया गया। सरकारी सूत्रों का कहना है कि यह अलकतरा भगवानपुर रामपुर सड़क निर्माण करने के लिए समविकास योजना के तहत चयनित अभिकर्ताओ के लिए लाया गया था। लेकिन सड़क के कालीकरण के लिए ससमय प्रशासन द्वारा रोलर की व्यवस्था नहीं कराने के कारण सड़क निर्माण योजना अधुरी रह गया था। जिससे सड़क निर्माण के लिए लाए गए दर्जनों ड्राम अलकतरा खराब होकर बेकार हो गया है। फोटो परिचय 17-भभुआ-06-भगवानपुर बीआरसी कार्यालय के पास झाड़ियो के बीच वर्षो से पड़ा अलकतरा का ड्राम

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।