Bhabua News: कैमूर के 178369 पेंशनधारियों को मिले 20.61 करोड़
Bhabua News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जिले के 178369 पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से अगस्त माह का 20 करोड़ 61 लाख 59 हजार 200 रुपये अंतरित किया। इस कार्यक्रम में DM कुमार अनुराग ने पेंशनधारियों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। जिले में 6300 पेंशनधारी जीवन प्रमाणीकरण के बिना रह गए हैं।

Bhabua News: मुख्यमंत्री ने डीबीटी के माध्यम से लाभुकों के खाते में अगस्त की पेंशन भेजी पेंशन खाता में पहुंचते ही कलेक्ट्रेट में बैठे लाभुकों के चेहरे पर दिखी खुशी (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को जिले के 178369 पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से अगस्त माह का 20 करोड़ 61 लाख 59 हजार 200 रुपये अंतरित किया। राशि खाता में पहुंचते ही लाभुकों के चेहरे पर खुशियों के भाव झलक रहे थे।
कार्यक्रम की जानकारी
समाहरणालय में आयोजित कार्यक्रम में डीएम कुमार अनुराग, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक और जिले के लाभुक ऑनलाइन कार्यक्रम में जुड़े थे। डीएम ने पेंशनधारियों को पेंशन अंतरण की बधाई दी और उन्हें आश्वास्तकिया कि पेंशनधारियों की समस्याओं को प्रशासन द्वारा गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक को निर्देशित किया कि जिन पेंशनधारियों को पेंशन के लाभ में दिक्कत आ रही हो, उसका त्वरित निष्पादन करते हुए पेंशन भुगतान सुनिश्चित करेंगे। यदि किसी दिव्यांगजन, वृद्धजन या विधवा माता-बहनों को लाभ नहीं मिल रहा है तो वह मेरे समक्ष भी अपनी समस्या लेकर आ सकते हैं। डीएम ने कहा कि पेंशन की राशि के लिए लाभुकों को कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। इसको लेकर जिला प्रशासन गंभीर है।
वंचित लाभार्थियों की संख्या
जिले के 6300 लाभुक रह गए वंचित भभुआ। कार्यक्रम के दौरान यह भी बताया गया कि जिले में लगभग 6300 ऐसे पेंशनधारी हैं, जिन्होंने अब तक अपना जीवन प्रमाणीकरण नहीं कराया है। ऐसे लोगों के खाता में पेंशन की राशि नहीं पहुंची है। डीएम ने ऐसे सभी पेंशनधारियों से अपील की कि वह आज ही अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी वसुधा केंद्र पर जाकर जीवन प्रमाणीकरण कराएं। यदि किसी कारणवश ऑनलाइन जीवन प्रमाणीकरण नहीं हो पा रहा है, तो अपने क्षेत्र के विकास मित्र से संपर्क कर भौतिक सत्यापन के माध्यम से जीवन प्रमाणीकरण अवश्य कराएं, ताकि पेंशन योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके।
धन हस्तांतरण की जानकारी
इन योजनाओं से पेंशनधारियों को मिली राशि भभुआ। कैमूर जिले में कुल 178369 पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से अगस्त माह की राशि अंतरित की गई है। इसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के 37344, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के 7587, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय नि:शक्तता पेंशन योजना के 1090, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के 101237, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के 13439 तथा बिहार नि:शक्तता पेंशन योजना के 17678 पेंशनधारियों के खाते में राशि भेजी गई है। फोटो-10 सितम्बर भभुआ- 13 कैप्शन- भभुआ समाहरणालय परिसर में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते डीएम कुमार अनुराग और विभिन्न योजनाओं के पेंशनधारी।


