पुलिया क्षतिग्रस्त का लगा बोर्ड
पेज चार की एक नजर खबर पेज चार की एक नजर खबर पुलिया क्षतिग्रस्त का लगा बोर्ड रामपुर,एक संवाददाता। प्रखंड के आर डी 184 के पास

पेज चार की एक नजर खबर पुलिया क्षतिग्रस्त का लगा बोर्ड रामपुर,एक संवाददाता। प्रखंड के आर डी 184 के पास अलिपुर वितरणी में बने पुलिया क्षतिग्रस्त होने का बोर्ड सिंचाई विभाग द्वारा लगाया गया। ताकि भारी वाहन इस पुलिया से होकर न गुजरे नहीं तो कभी भी अनोहोनी होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसके बाद भी इन दिनों भारत माला एक्सप्रेस वे निर्माण के लिए ओवर लोड मिट्टी की ढुलाई उक्त पुलिया से किया जा रहा है। ऐसे में कभी भी अनहोनी हो सकता है। मिली जानकारी के अनुसार उक्त विभाग द्वारा उस पुलिया का निर्माण करायें हुए करीब 50 वर्ष से अधिक समय हो गया है।
पथ के दोनों ओर अतिक्रमण रामपुर,एक संवाददाता। प्रखंड के मुख्य बाजार बेलांव पथ के दोनों ओर अस्थाई अतिक्रमण किया गया है। इन अतिक्रमणकारियों द्वारा जगह जगह गुमटी व ठेला लगा दिया गया है। इस स्थिति में वाहन से बाजार करने आए लोग पथ से सटे जहां तहां वाहन खड़ा कर देते हैं। जिससे बेलाव बाजार में अक्सर जाम लगता रहता है। पीएचसी में इसीजी जांच शुरू किया गया रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय पीएचसी में इसीजी जांच शुरू किया गया है। इस ब्यवस्था के शुरू हो जाने से ह्रदय से सम्बंधित मरीजों को जांच कराने में सुविधा मिलेगी। इससे पहले उक्त रोग से पीडित मरीजों को पीएचसी से बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल भभुआ रेफर किया जाता था। जिससे उनकी समय के साथ आर्थिक क्षति भी होता था। डॉ. निरज कुमार ने बताया कि पीएचसी में भिन्न भिन्न रोग के उपचार कराने के लिए एक सौ से अधिक मरीज आते हैं। जिनमें पांच से छह मरीज हृदय रोग से प्रभावित आते हैं। हृदय से सम्बंधित रोगियो की इसीजी जांच कर उनका रोग का पता लगाया जा सकता है। उसके अनुसार मरीज का उपचार करने में सुविधा मिलती है। पीएनबी बैंक के पास वाहन पार्किंग का ब्यवस्था नहीं रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय पीएनबी शाखा रामपुर के पास वाहन पार्किंग का ब्यवस्था नहीं है। इस स्थिति में बैंक पर आयें वाहन से खाताधारियों को वाहन खड़ा करने में परेशानी होती है। वैसे फिलहाल इस बैंक के आस पास निजी भू स्वामियों का खाली जमीन पड़ा है। जहां लोग अपने वाहन को खड़ा करते हैं। प्रखंड मुख्यालय जाने वाले पथ पर बह रहा गंदा पानी रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय प्रखंड मुख्यालय पर जाने वाले पथ पर इन दिनों गंदा पानी बह रहा है। इसका कारण पथ के दोनों ओर नाली का निर्माण नहीं होना बताया जा रहा है। इस स्थिति में घरों से निकलने वाली पानी पथ से होकर निजी भूमि में गिरता है। आप को बता दें कि पथ पर पानी जमा होने से पथ खराब हो रहा है। वहीं पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी होती है। क्यों कि इससे होकर गुजरना पड़ता है। आदमापुर में मल जल प्लांट बनाने का काम शुरू नहीं रामपुर, एक संवाददाता। स्थानीय अमांव पंचायत क्षेत्र आदमापुर में मल जल उपचार प्लांट बनवाया जाना है। इसके लिए अभी कार्य शुरू नहीं किया गया है। जबकि इसको बनवाने के लिए तत्कालीन बीडीओ रविन्द्र कुमार ने स्थल का निरीक्षण गत वर्ष के अप्रैल माह में किया था। जिसका रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को दिया गया था। आप को बता दें कि लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत उक्त प्लांट बनवाया जाना है। जिस पर करीब दो करोड़ रुपए खर्च किया जाना है। इस योजना के द्वारा घर घर शौचालय टंकी से मल को लेकर उक्त प्लांट में डाला जाएगा। जिसके द्वारा गंदा पानी को रिफाइन कर दुर्गावती नदी में गिरा दिया जाएगा। वही मल को रिफाइन कर एक प्रकार के जैविक खाद तैयार किया जाएगा। एएनसी जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित भगवानपुर। प्रखंड के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर प्रखंड विकास पदाधिकारी की अध्यक्षता में अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एएनसी जांच सह जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सेविका एवम सहायिका द्वारा पात्र लाभार्थियों का गोदभराई रस्म किया गया । जिसमे स्वास्थ विभाग सहित बाल विकास परियोजना, पिरामल टीम ,जीविका दीदी आदि ने भाग लिया । ए.स.
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


