बांध का तटबंध टूटने से प्रभावित होगी रबी की सिंचाई
कुकुरनहिया नदी पर सिकठी गांव के सामने बना बांध बरसात में क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी मरम्मत नहीं होने पर किसान रबी फसल की सिंचाई को लेकर चिंतित हैं। यदि जल्द मरम्मत नहीं कराई गई, तो फसलें प्रभावित होंगी। कई किसान डीजल पंप से सिंचाई करने को मजबूर हैं।

कुकुरनहिया नदी पर सिकठी गांव के सामने सिंचाई विभाग द्वारा बनाया गया है बांध बरसात के मौसम में पानी के दबाव से क्षतिग्रस्त हो गया है गया बांध, किसान चिंतित (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कुकरनहिया नदी पर सिकठी गांव के सामने सिंचाई विभाग द्वारा बनाय गया बांध बरसात के पानी में क्षतिग्रस्त हो गया। लेकिन, उसकी मरम्मत अब तक नहीं की जा सकी। बांध के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के किसान इस बार रबी फसल की सिंचाई कैसे करेंगे यह सवाल उनके समक्ष खड़ा हो रहा है। परसियां गांव के समीप स्थित मंडल कारा के पीछे कुकुरनहिया नदी पर यह बांध वर्षों से बना है।
इस बांध के माध्यम से सिकठी, परसिया, सेमरियां, बारे, बड़का डिहरा, चेचरिया इत्यादि दर्जनों गांवों के किसान अपनी फसल की सिंचाई करते हैं। किसान संजय सिंह, महेन्द्र सिंह, अनिल कुमार सिंह व पंकज पांडेय ने बताया कि बरसात के मौसम में पानी के दबाव से नदी पर बना बांध क्षतिग्रस्त हो गया है। बांध की मरम्मत नहीं हुई तो मार खाएगी खेती किसानों ने बताया कि अगर सिंचाई विभाग द्वारा जल्द बांध की मरम्मत नहीं कराई गई तो इस बार रबी फसल पटवन के अभाव में मार खा जाएगी। कई किसानों ने यह भी बताया कि बरसात में बांध क्षतिग्रस्त होने से डीजल पंप चलाकर धान की अंतिम सिंचाई करनी पड़ी थी। विभाग द्वारा बांध की मरम्मत नहीं की गई तो इस वर्ष डीजल पंप व समरसेबल के सहारे रबी फसल की खेती भी करनी पड़ेगी। फोटो-20 नवम्बर भभुआ- 2 कैप्शन- भभुआ प्रखंड के सिकठी के पास ध्वस्त बांध को देखत गांव के किसान।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



