दुर्गापूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओ की उमड़ रही भीड़
पेज चार की खबर पेज चार की खबर दुर्गापूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओ की उमड़ रही भीड़ सप्तमी...

पेज चार की खबर
दुर्गापूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओ की उमड़ रही भीड़
सप्तमी तिथि को मां दुर्गा का पट खुलते ही दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु
सभी पूजा पंडालों पर दंडाधिकारी,पुलिस अफसर व जवानों की हुई है प्रतिनियुक्ति
भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। कैमूर जिले में शहर से लेकर गांव तक दुर्गापूजा की धुम मची है। सप्तमी तिथि को मां दुर्गा का पट खुलने के बाद भारी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु व युवा-युवती दर्शन-पूजन के लिए पहुंच रहे है। पूजा समितियों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा एवं पंडालों को फूल-माला व रंग-विरंगे लरी-बत्ती से आकर्षक लूक में सजाया गया है। पूजा पंडालों में महिला व पुरुष के अलग-अलग प्रवेश तथा निकास द्वारा बनाए गए है। सभी पूजा पंडालों में भीड़ को देखते हुए आवश्यक संसाधनों को रखा गया है। उधर दुर्गापूजा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा शहर से लेकर गांव तक सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए है। सभी पूजा पंडालों, शहर के चौक-चौराहों व संवेदन तथा अतिसंवेदनशील स्थानों पर दंडाधिकारी, पुलिस अफसर व जवानों की तैनाती की गई है। भीड़ के दौरान किसी तरह के होने वाले घटना-दुर्घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन द्वारा हर स्तर पर तैयारी की गई है। शान्तिपूर्ण माहौल में दुर्गापूजा व दशहरा पर्व को संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शहर से लेकर गांवों तक फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। डीएम सावन कुमार व एसपी ललित मोहन शर्मा खुद फ्लैग मार्च में भाग लेकर लोगों से आपस में भाइचारे का व्यवहार स्थापित कर शान्तिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की लगातार अपील कर रहे है।
शाम होते ही दुधिया रौशनी से नहा रहा शहर
भभुआ। दुर्गापूजा पर्व को लेकर शहर के विभिन्न मार्गों में लाइट व रंग-बिरंगी लरी बत्ती को सजाया गया है। शाम ढ़लते ही शहर दुधिया रौशनी से नहा रहा है। जैसे मानो इन दिनों धरती पर स्वर्ग उतर आया हो। शहर के कलक्ट्रेट पथ, कचहरी पथ, एकता चौक से पुराना चौक व पूरब पोखरा तक जाने वाले पथ, पुराना थाना पथ सभी पथों में पूजा समितियों द्वारा लाइट व लरी-बत्ती लगाया गया है। नगर परिषद द्वारा भी दुर्गापूजा पर्व को लेकर शहर के सड़क व गली मुहल्लों में रौशनी का बेहतर प्रबंध किया गया है।
मंत्रोंचारण से भक्तिमय हुआ पूरा वातावरण
भभुआ। दुर्गापूजा पंडालों व घरों में मत्रोंचारण के साथ किए जा रहे मां दुर्गा की पाठ व लाउडस्पीकर से बजाए जा रहे देवी गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। हर तरफ देवी गीतों की धुम मची है। पूजा पंडालों के अलावा इन दिनों लोग भी अपने-अपने घरों में देवी गीत बजा कर मनोरंजन कर रहे है। शारदीय नवरात्र को लेकर कुछ लोग घरों में तो कुछ लोग मंदिरों में कलश स्थापित कर मां दुर्गा की पाठ व पुजा अर्चना कर रहे है। कुछ श्रद्धालु नौ दिनों तक उपवास तो कुछ लोग फलहार पर मां दुर्गा की पाठ कर रहे है।
फोटो-22 अक्टुवर भभुआ-21
कैप्शन-शहर के कलेक्ट्रेट पथ में दुर्गापूजा महोत्सव पर सजाया गया लरी बती से गेट
