Bhabua News: तबादले की सूचना आते ही शस्त्र लाइसेंस के लिए लगी भीड़
Bhabua News: डीएम नितिन कुमार सिंह के तबादले की सूचना पर कलक्ट्रेट में शस्त्र लाइसेंस के लिए लोगों की भीड़ लग गई। सांसद, विधायक और मंत्री से पैरवी करते हुए आवेदनकर्ता डीएम कार्यालय में दिन भर अपना समय बिता रहे थे। लोग डीएम द्वारा लाइसेंस निर्गत करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे थे।

Bhabua News: कुछ लोग सांसद, विधायक तो कुछ लोग मंत्री से पैरवी करने की कर रहे थे बात डीएम कार्यालय व विधि शाखा का शाम तक परिक्रमा करते दिखे आवेदक पेज चार भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। डीएम नितिन कुमार सिंह के तबादले की सूचना आते ही मंगलवार को शस्त्र का लाइसेंस के लिए कलक्ट्रेट में पूरे दिन लोगों की भीड़ लगी रही। ऐसा अक्सर होता है। जब किसी डीएम के तबादले की सूचना आती है, शस्त्र लाइसेंस के आवेदकों की भीड़ लग जाती है।
शस्त्र लाइसेंस के लिए भीड़
लोगों को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम की सामान्य व विधि शाखा में सुबह से शाम तक परिक्रमा करते हुए देखा गया। समाचार संकलन के लिए जब यह संवाददाता मंगलवार की सुबह करीब 10:30 बजे कलक्ट्रेट पहुंचा तो देखा शस्त्र के लाइसेंस के लिए लोगों की भीड़ लगी थी। कुछ लोग विधि शाखा तो कुछ लोग सामान्य शाखा के अंदर-बाहर आते-जाते देखे गए। तो कुछ लोग परिसर में खड़े होकर डीएम को कार्यालय आने का इंतजार कर रहे थे।
राजनीतिक पैरवी
भीड़ में शामिल कुछ लोगों को सासंद, विधायक तो कुछ लोगों को मंत्री के पास फोन कर शस्त्र लाइसेंस के लिए डीएम से पैरवी करने की आपस में बात करते हुए सुना गया। लोग इस जुगाड़ में लगे थे कि किसी तरह से डीएम उन्हें शस्त्र का लाइसेंस निर्गत कर दें। लोग शस्त्र शाखा में लगातार इस बात का भी अपडेट ले रहे थे कि डीएम आवास से किनकी फाइलें मंगायी जा रही है।


