
सुरक्षा दीवार टूटने से तटबंध का कटाव सड़क तक पहुंचा
करौंदा वितरणी में पिछले माह 15 फुट तक टूटी सुरक्षा दीवार की मरम्मत नहीं हुई है। इससे तटबंध का कटाव बढ़ रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को पानी आने पर सड़क पर परेशानी हो सकती है। किसानों का कहना है कि अगर जल्द ही मरम्मत नहीं हुई तो तीन प्रखंडों के किसानों को भी समस्या का सामना करना पड़ेगा।
कटाव का हिस्सा मुख्य सड़क तक पहुंचने से पानी आने पर होगी दिक्कत पिछले माह 15 फुट तक क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की नहीं कराई गई मरम्मत (बोले भभुआ) रामपुर, एक संवाददाता। प्रखंड की करौंदा वितरणी में करौंदा के पास की पिछले माह टूटी सुरक्षा दीवार मुसीबत बन सकती है। फिर भी इसकी मरम्मत सोन उच्च स्तरीय नहर के अधिकारी नहीं करा रहे हैं। इस वितरणी में करौंदा गांव के पास करीब 150 फुट की दूरी में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया है। पिछले माह पानी की धार से इसका 15 फुट हिस्सा गिर गया। टूटे हिस्से से निकल रहे पानी की धार से तटबंध का कटाव हो गया है।
अब यह कटाव सड़क के समीप पहुंच गया है। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि जब वितरणी में पानी आएगा तब वह सड़क तक पहुंच सकता है, जिससे आमजनों की परेशानी बढ़ सकती है। प्रखंड की सोन उच्च स्तरीय मुख्य नहर से अकोढी गांव के पास से करौंदा वितरणी निकली है, जो रामपुर प्रखंड से होते हुए कुदरा और भभुआ प्रखंड के मिरियां गांव के मौजा तक गई है। इसके पानी से तीन प्रखंडों के किसान अपनी फसल की सिंचाई करते हैं। इस वितरणी में अधिकतर पुलिया के पास तटबंध कटाव रोकने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया गया है। तटबंध के कटाव होने से कुछ जगहों पर वितरणी का पानी इधर-उधर बहता है और कुछ जगह पानी की धार से कटाव का हिस्सा बढ़ रहा है। किसानों का कहना है कि अगर समय रहते नये सिरे से सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं कराया गया तो परेशानी बढ़ सकती है। अगर पानी की धार से पथ में कटाव हुआ तो इटवा, इंग्लिशपुरा, गम्हरियां, बड़कागांव, करीगाईं सहित एक दर्जन से अधिक गांव के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है। फोटो- 19 नवंबर भभुआ- 2 कैप्शन- रामपुर प्रखंड की करौंदा वितरणी में करौंदा पुल के पास पानी के धार से टूटी सुरक्षा दीवार व कटा दिखता तटबंध।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




