बहू ने दो चचेरे ससुर पर मारपीट का आरोप लगा किया केस

Jan 20, 2026 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

भभुआ के जमुआंव गांव में भूमि विवाद के चलते दंपती पर लाठी-डंडे से हमला किया गया। पीड़िता वर्षा पांडेय ने अपने दो चचेरे ससुर पर हमला करने का आरोप लगाया है। पति के न होने पर आरोपितों ने घर में घुसकर पिटाई की, जिससे पीड़िता बेहोश हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बहू ने दो चचेरे ससुर पर मारपीट का आरोप लगा किया केस

भभुआ थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव की घटना की पुलिस कर रही है जांच भूमि विवाद में लाठी-डंडे से दंपती की पिटाई करने की बात आई सामने भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के जमुआंव गांव की बहू ने अपने दो चचेरे ससुर पर पिटाई और गाली-ग्लौच करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता वर्षा पांडेय द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमा मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। पीड़िता ने महिला थाना में दिए अपने बयान में कहा कि 18 जनवरी की सुबह करीब 9 बजे जब उसके पति विपुल पांडेय घर पर नहीं थे, तब उसके दो चचेरे ससुर दरवाजा खोलवाए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरवाजा खोलते ही दोनों उसके पति के बारे में पूछने लगे। घर पर नहीं होने की बात बताने पर उसके साथ लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे। उसने पुलिस को बताया कि उनकी पिटाई से वह बेहोश हो गई। लेकिन, आरोपित उसकी पिटाई करते रहे। पति पहुंचे तो उनकी भी पिटाई की गई। दोनों जान बचाकर घर के अंदर भागे। इस दौरान पीड़िता के गले से सोने की चेन तोड़ दी, जिसका आधा हिस्सा ही बरामद हो सका है। विपुल ने बताया कि उसके चाचा जमीन विवाद को लेकर लगातार परिवार को प्रताड़ित कर रहे हैं। सड़क सुरक्षा माह के तहत विशेष अभियान भभुआ। जिला प्रशासन द्वारा सड़क दुर्घटनाओं और होने वाल मौतों कम करने के लिए जिले भर में व्यापक 'सड़क सुरक्षा माह' अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान रिफ्लेक्टर टेप के महत्व को रखा गया है, ताकि खराब दृश्यता और घने कोहरे के दौरान होने वाले हादसों को रोका जा सके। परिवहन विभाग और यातायात पुलिस की टीमें विशेष रूप से वाणिज्यिक वाहनों ट्रक, बस, पिकअप, ऑटो की जांच कर रही है। इस दौरान चालकों को यातायात नियमों की जानकारी देकर पालन करने के लिए कहा जा रहा है। नियम पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी। अधिकारियों द्वारा 'जागरूकता रथ' और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से वाहन चालकों को जागरूक भी किया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।