पहली बार वनवासियों ने हिम्मत जुटा घूसखोर अफसरों को पकड़वाया
अधौरा प्रखंड में भूमि संरक्षण विभाग के दो अधिकारियों को घूस लेते हुए पकड़ा गया है। जल छाजन योजना के सचिव अरविंद यादव ने अधिकारियों द्वारा 20,000 रुपये की मांग की शिकायत की थी। निगरानी विभाग ने मामले की पुष्टि के बाद अधिकारियों को गिरफ्तार किया। यह पहली बार है जब किसी वनवासी ने हिम्मत दिखाई है।

जंगल व पहाड़ी क्षेत्र के गांवों से प्रखंड मुख्यालय अधौरा तक में हो रही है चर्चा इसके पहले भी निगरानी की टीम ने कई प्रशासनिक व पुलिस अफसरों को पकड़ा है (पेज तीन) अधौरा, एक संवाददाता। जंगल व पहाड़ से घिरे अधौरा प्रखंड के किसी वनवासी ने पहली बार हिम्मत जुटाकर भूमि संरक्षण विभाग के दो अफसरों को घूस लेते पकड़वाने का काम किया है। अधौरा थाना क्षेत्र की कोल्हुआ पंचायत में जल छाजन योजना के सचिव गम्हरियां निवासी अरविंद यादव ने बताया कि उसने योजना से कोल्हुआ और गम्हरिया गांव में बांध बनवाने का काम किया था। यह बांध गम्हरिया के किसान (बेनफिश्यारी) उमेश सिंह खरवार के खेत भी बांध बना था।
उसने बताया कि बांध निर्माण के बाद योजना की प्राक्कलित राशि का भुगतान विभाग के अधिकारी नहीं कर रहे थे। इसके बदले में वह 20 हजार रुपया घूस मांग रहे थे। जबकि मजदूर अपनी मजदूरी भुगतान के लिए दबाव बना रहे थे। वह उनके दरवाजे पर आकर उलाहना सुनाकर जाते थे। इसको लेकर ग्रामीण कई तरह की बात कर रहे थे। राशि भुगतान के लिए अफसरों से बार-बार आग्रह कर रहे थे। लेकिन, बिना घूस लिए भुगतान करने के मूड में अधिकारी नहीं थे। आजिज आकर इसकी शिकायत निगरानी विभाग करनी पड़ी। उन्होंने बताया कि उनकी शिकायत पर निगरानी विभाग के अधिकारी कैमूर आए और दो दिन होटल में रहकर शिकायत की पुष्टि किए। जब वह उनकी शिकायत से संतुष्ट हो गए, तब अन्य अधिकारियों को इसकी सूचना दिए। फिर पटना से निगरानी विभाग की आई टीम ने लघु सिंचाई विभाग के सहायक निदेशक रविशंकर राम और अभियंत्रण विशेषज्ञ अंजनी कुमार को घूस लेते 29 जनवरी को भभुआ से गिरफ्तार कर लिया। जो नोट अफसरों को दिया गया था, उसमें निगरानी विभाग की टीम ने केमिकल लगाया था। रुपयों के साथ गिरफ्तार होने पर अफसरों ने उनके हाथ को पानी से धुलवाया, जिसमें से रंगीन केमिकल निकला। अधिकारी दोनों गिरफ्तार अफसरों को लेकर पटना चले गए। फोटो- 30 जनवरी भभुआ- 11 कैप्शन- घूस लेते गिरफ्तारी के बाद गुरुवार को लघु सिंचाई विभाग के अफसर के केमिकल लगे हाथ को धुलवाते निगरानी टीम के अधिकारी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




