कैमूर पुलिस ने छापेमारी कर सात शराबियों को पकड़ा-
भभुआ और अधौरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने शराब के नशे में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में कुकुढ़ी और करौदिया के लोग शामिल हैं। वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित...

भभुआ। जिले के भभुआ व अधौरा थाना क्षेत्र में कैमूर पुलिस ने अलग अलग जगहो पर छापेमारी कर शराब के नशे में सात लोगो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शराबियो में कुकुढ़ी के सुनील कुमार ,सोनु कुमार व अधौरा पुलिस ने करौदिया के योगेन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार धोरहा के बिमलेश कुमार व शिल्थम के नरेन्द्र कुमार का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराते हुए कोर्ट के समक्ष पेश किया गया। कैमूर पुलिस लगातार छापेमारी कर शराबियो को गिरफ्तार कर रही है। हि.प्र. शहर में जरूरतमंद लोगों को किया गया कंबल वितरण नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा अपने कार्यालय पर बुलाकर दिया गया भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। भभुआ में नगर परिषद अध्यक्ष बबलू तिवारी द्वारा सोमवार की दोपहर जरूरत मंद लोगों को कंबल वितरण किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि ठंड के मौसम आते ही नगर परिषद द्वारा हर वार्ड में 50 लोगों को कंबल वितरण करने का योजना बनाया गया है। जो सभी वार्डों में कबंल वितरण करने का कार्य किया जा रहा है। वही 50 से अधिक जरूरतमंद लोगों को आवश्यकता भी है तो ऐसे लोगों को भी कबंल वितरण किया जा रहा है। नगर परिषद द्वारा शहर में असहाय लोगों के लिए लिस्ट भी बनाई जा रही है। उसके हिसाब से बढ़ रहे ठंड में कंबल वितरण किया जा रहा है। ताकि उन लोगों को ठंड से राहत मिल सके। मौके पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि विजय रावत के अलावा कई लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।