लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी ने शिविर की समीक्षा की
रामपुर प्रखंड में 19 मई से शुरू होनेवाले शिविर में शिकायतों का त्वरित समाधान किया जाएगा। इस शिविर के लिए पंचायतों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। आमजन अपनी समस्याओं के लिए पंचायत भवन कार्यालय में आवेदन दे सकते हैं। प्रत्येक माह के पहले और तीसरे मंगलवार को ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किया जाएगा।

रामपुर प्रखंड में 19 से शुरू होनेवाले शिविर में निपटाए जाएंगे मामले शिविर की सफलता के लिए पंचायतों में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई रामपुर, एक संवाददाता। कोविड अस्पताल के सभागार भवन में जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी राजेश कुमार ने प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी व कर्मियों के साथ सहयोग शिविर को लेकर बुधवार को बैठक की। शिविर को लेकर चल रहे तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि इसके माध्यम से शिकायतों के त्वरित व प्रभावी समाधान करना है।
शिविर की जानकारी
यह शिविर 19 मई से शुरू होगा। इसके लिए प्रचार-प्रसार कराने को कहा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इस शिविर के बारे जानकारी मिले। बीडीओ ने बताया कि सहयोग शिविर आयोजित होने से पहले आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक पंचायत में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। आमजन अपनी समस्याओं को लेकर पंचायत भवन कार्यालय में संबंधित प्रतिनियुक्त कर्मियों को आवेदन दे सकते हैं।
सहयोग शिविर की प्रक्रिया
बीडीओ ने बताया कि सहयोग शिविर के प्रथम चरण की शुरुआत 19 मई को होगी। बिहार लोक सेवा का अधिकार अधिनियम 2011 तथा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 के तहत पहले से शिकायतों का निष्पादन किया जा रहा है। प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को पंचायत स्तर पर ‘सहयोग शिविर’ आयोजित किया जाएगा।
कर्मियों की प्रतिनियुक्ति
इनकी की गई प्रतिनियुक्ति इस कार्य के लिए राजस्व अधिकारी नाज मजिद, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ज्योति कुमारी, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सोनाली चंद्रा, जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार चौबे समेत अन्य कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 19 मई को बड़कागांव, 2 जून को पसाई एवं खरेन्दा, 16 जून को बेलांव एवं कुड़ारी, 7 जुलाई को जलालपुर एवं सबार तथा 21 जुलाई को अमांव एवं भितरीबांध पंचायत में शिविर आयोजित होंगे। (रामपुर से कमलेश द्विवेदी)
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


