पुलिस की मौजूदगी में पैक्स अध्यक्ष से की हाथापाई
भितरीबांध में मतदान प्रक्रिया को स्थगित करने के आदेश के बाद पैक्स अध्यक्ष और मतदाताओं के बीच विवाद उत्पन्न हुआ। पुलिस ने बीच-बचाव किया और दंगा नियंत्रण दल को बुलाना पड़ा। पूर्व पैक्स अध्यक्ष और 20 अन्य पर केस दर्ज किया गया है। विवाद का कारण मतदाता सूची में नाम जोड़ने का आवेदन है।

मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए प्राधिकार को आवेदन देने पर चुनाव स्थगित होने के बाद भितरीबांध में उत्पन्न हुआ विवाद भभुआ के जिला पुलिस केंद्र से दंगा नियंत्रण दल को बुलाना पड़ा पैक्स अध्यक्ष के आवेदन पर पूर्व पैक्स अध्यक्ष सहित 21 पर केस (पेज तीन) रामपुर, एक संवाददाता। करमचट थाना क्षेत्र के भितरीबांध में पैक्स अध्यक्ष और मतदाताओं के बीच शुक्रवार को पुलिस की मौजूदगी में हाथापाई हुई। हालांकि पुलिस ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को अलग कर मामले को शांत कराया। लेकिन, तनावपूर्ण स्थिति देख जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन से दंगा नियंत्रण दल को बुला लिया गया।
पुलिस अधिकारी जवानों के साथ भितरीबांध में कैंप कर रहे हैं। हालांकि थानाध्यक्ष का कहना है कि विवाद को शांति करा दिया गया है। इस मामले में पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने करमचट थाने में आवेदन दिया है, जिसके आधार पर पुलिस ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजकमल सिंह के अलावा 20 नामजद लोगों पर एफआईआर दर्ज की है। यह विवाद तब उत्पन्न हुआ जब भितरीबांध में चल रही पैक्स चुनाव प्रक्रिया को जांच होने तक स्थगित करने का निर्देश पत्र गुरुवार को निर्वाचन प्राधिकार से आया और नामांकन प्रक्रिया स्थगित की गई। पैक्स अध्यक्ष का कहना है कि उनके द्वारा जिन 400 लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा गया है, वह सही है। ऑनलाइन 53 लोगों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए आवेदन किया था। उनका नाम बीडीओ द्वारा नियम की अनदेखी कर जोड़ा गया है। इन्हीं 53 लोगों का नाम हटाने के लिए वह राज्य निर्वाचन प्राधिकार के पास आवेदन दिए थे, जिसके बाद चुनाव प्रक्रिया स्थागित हुई है। पैक्स अध्यक्ष के बड़े भाई संतोष जायसवाल गांव के मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं। उनका कहना है कि कुछ लोग उनके स्कूल में आए और उनके भाई पैक्स अध्यक्ष को बुलाने के लिए बोले। क्यों बुलाएं और क्या बात के सवाल पर दोनों पक्षों में बहस हुई। बाहर में खड़े लोग अपशब्द बोल रहे थे। संतोष ने फोन कर अपने भाई मनोज को स्थिति की जानकारी दी। मनोज ने डायल 112 वैन की पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर स्कूल गेट के पास मनोज भी पहुंचे। मनोज व मतदाताओं के बीच बहस हुई। इस दौरान मारपीट हो गई। पुलिस ने बीच-बचाव किया। मामला शांत हुआ। तनाव की स्थिति बनी हुई है। मेरे से नहीं मतदाताओं से विवाद हुआ है पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजकमल सिंह ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष मनोज कुमार जायसवाल ने कार्यकाल समाप्त के बाद भी अपने लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़वाए हैं। इनमें 9 लोग ऐसे हैं, जिनकी उम्र कम है। वैसे लोगों का नाम भी मतदाता सूची में शामिल किया गया है, जो दूसरे गांव के हैं और वहां की मतदाता सूची में उनका नाम अंकित है। बच्चों की उम्र की पुष्टि के लिए उन्होंने मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम बिहारी गुप्ता को आवेदन दिए हैं। मैंने किसी से वाद-विवाद नहीं किया है। जिन 53 लोगों का नाम बीडीओ ने जोड़ा है, उन्हीं से पैक्स अध्यक्ष से विवाद हुआ है। अधिकारी के निर्देश पर करेंगे कार्रवाई मध्य विद्यालय भितरीबांध के प्रधानाध्यापक श्याम बिहारी गुप्ता ने बताया कि राजकमल सिंह द्वारा आवेदन दिया गया है, जिसके माध्यम से 9 छात्रों की जन्मतिथि की मांग की गई है। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों की जन्मतिथि की मांग की गई है, वह सभी उनके विद्यालय से पास कर दो-तीन वर्ष पहले निकल गए हैं। पूर्व पैक्स अध्यक्ष के आवेदन के आधार पर शिक्षा विभाग के वीरय पदाधिकारी से बात करुंगा। जैसा निर्देश मिलेगा, वैसी कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पैक्स अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने पूर्व पैक्स अध्यक्ष राजकमल सिंह के अलावा 20 लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर नामजद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। फोटो- 10 अप्रैल भभुआ- 9 कैप्शन- करमचट थाना क्षेत्र के भितरीबांध में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद के दौरान पहुंची पुलिस लाइन व करमचट थाने की पुलिस।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


