असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ भभुआ में विरोध प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने इस टिप्पणी को 'अभद्र' बताया और इसे दलितों का अपमान माना। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

राष्ट्रीय अध्यक्ष पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का कर रहे थे विरोध शहीद भवन से जुलूस निकाल कांग्रेसजन पहुंचे एकता चौक, की नुक्कड़ सभा (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भभुआ शहर में प्रतिवाद मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया है। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने मुख्यमंत्री सरमा की टिप्पणी को 'अभद्र' बताया और कहा कि यह दलितों और कांग्रेस अध्यक्ष का अपमान है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने असम के मुख्यमंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और उन्हें पद से बर्खास्त करने की मांग कर रहे थे।

कांग्रेस कार्यकर्ता शहीद भवन से जुलूस निकाल एकता चौक पर पहुंचे और विरोध प्रदर्शन करते हुए असम सरकार का पुतला फूंका। वह मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। इसके पहले पार्टी कार्यालय शहीद भवन में संगठन सृजन और सदस्यता अभियान चलाने के लिए संगोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों को कांग्रेस से जोड़ने की अपील कार्यकर्ताओं से की। अध्यक्षता ज़िलाध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा व संचालन संजय चौबे ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता सुदर्शन राम, प्रदीप पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष हरीश कुमार तिवारी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सूचित पांडेय, अभिनव सिंह, रामप्रवेश सिंह, मनोज यादव, छोटेलाल पांडेय, भीम सिंह कुशवाहा, वीरेंद्र यादव, महेंद्र कुशवाहा, पप्पू खां, मृत्युंजय मिश्रा, कमलेश आजाद, राजेश राम, शम्भू यादव, अनिल उपाध्याय, अभिषेक सिंह चंचल, अभिषेक सिंह, मुकेश पटेल, सोनू कुशवाहा, महेंद्र राम, विनोद सिंह, कमलेश कुशवाहा, रोजा फारुकी, मिथलेश तिवारी, आनंद पटेल आदि थे। (भभुआ से दीपक पांडेय) फोटो- 10 अप्रैल भभुआ- 8 कैप्शन- असम के मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ शुक्रवार को एकता चौक के पास प्रदर्शन करते पार्टी कार्यकर्ता।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।