शहीद भवन में कांग्रेस का होली मिलन समारोह, संगठन सृजन पर मंथन

Mar 01, 2026 08:59 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

पेज चार की खबरपेज चार की खबर शहीद भवन में कांग्रेस का होली मिलन समारोह, संगठन सृजन पर मंथन सांसद मनोज कुमार राम और

शहीद भवन में कांग्रेस का होली मिलन समारोह, संगठन सृजन पर मंथन

पेज चार की खबर शहीद भवन में कांग्रेस का होली मिलन समारोह, संगठन सृजन पर मंथन सांसद मनोज कुमार राम और पूर्व विधायक संतोष मिश्रा की रही दमदार उपस्थिति गुलाल, गीत और गले मिलकर कार्यकर्ताओं ने दिया एकता का संदेश भभुआ, नगर संवाददाता। जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय शहीद भवन में रविवार को होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राधेश्याम कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनोज कुमार राम उपस्थित रहे। वहीं पर्यवेक्षक राजेश राठौर तथा करगहर के पूर्व विधायक संतोष मिश्रा ने भी अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की शुरुआत संगठन सृजन को लेकर सामूहिक विचार-विमर्श से हुई।

इसमें जिला अध्यक्षों, प्रखंड अध्यक्षों तथा कमेटी के पदाधिकारियों की नियुक्ति पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर कार्यकर्ताओं से सुझाव लिए। दोपहर एक बजे से 4 बजे तक होली मिलन समारोह की रंगारंग झांकियां प्रस्तुत की गईं। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ताओं और स्थानीय कलाकारों ने होली गीत गाकर उत्सव को और भी उल्लासमय बना दिया। पूरा परिसर भाईचारे और सौहार्द के रंग में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर सुनील सिंह, विनोद पांडेय, अनिल तिवारी, सुदर्शन राम, हरीश तिवारी, सूचित पांडेय, दीनानाथ गिरी, संजय सिंह, संजय चौबे, महेंद्र राम, कृष्ण मोहन पांडेय, रोज फारुकी, त्रिलोकी बिंद, प्रकाश सिंह, रामप्रवेश सिंह, मदन तिवारी, सुरेंद्र कुशवाहा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे। समारोह ने संगठनात्मक एकता और आपसी सौहार्द का मजबूत संदेश दिया। फोटो परिचय 01-भभाुआ-11-शहर के शहीद भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में उपस्थित काग्रेंस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।