Bhabua News: पंचायत परिसीमन को ले सीमा निर्धारण

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: भगवानपुर में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत पंचायत परिसीमन का काम जारी है। मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री और नाबालिग बच्चों में नशाखोरी के मामले बढ़ रहे हैं। इसके अलावा, बंदरों के उपद्रव से लोग परेशान हैं। चतुर्भुजी चौक पर माँ दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण भी हो रहा है।

Bhabua News: पंचायत परिसीमन को ले सीमा निर्धारण

Bhabua News: भगवानपुर। प्रखंड क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रक्रिया के तहत पंचायत परिसीमन के लिए सीमा निर्धारण का काम चल रहा है। सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए नक्शा के आधार पर यह काम किया जा रहा है। इस संबंध में बीडीओ अंकिता शेखर ने बताया कि पंचायत के 2011 की जनगणना के अनुसार उपलब्ध राजस्व गांव के नक्शा की दिशा का निर्धारण कर आनलाइन पोर्टल पर भेजने का कार्य जारी है।

मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री बढ़ने से परेशानी

भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित अन्य बाजार के विभिन्न दुकानों पर मिलावटी खाद्य पदार्थ की बिक्री से लोग परेशान हो रहे हैं। आटा, सत्तू, खाद्य तेल, खुला रिफाइन, मसाला, मिठाई, दूध, दही, घी, पनीर आदि चीजों में मिलावट कर बेचने की शिकायत मिल रही है। लेकिन, खाद्य निरीक्षक द्वारा इन चीजों का सैंपल लेकर इसकी गुणवत्ता की जांच के लिए प्रयोगशाला में नहीं भेजा जा रहा है। ग्रामीण इन्हीं चीजों का उपभोग करने के लिए मजबूर हैं।

बच्चों में नशाखोरी बढ़ने से परिजन चिंतित

भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय सहित विभिन्न गांव में नाबालिग बच्चों में नशाखोरी की लत बढ़ने से माता-पिता चिंतित हो रहे हैं। सुदर्शन सिंह और उमाशंकर सिंह ने बताया कि नाबालिग बच्चे चोरी-छुपे हेरोइन, गांजा और शराब पी रहे हैं। इससे उनकी सेहत खराब हो रही है। पढ़ाई-लिखाई में भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब उन्हें नशे की तलब लगती है, तब वह घर के सामान को बेचकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं।

बंदरों के उपद्रव, नष्ट कर रहे घरेलू सामान

भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय में इन दिनों बंदरों के उपद्रव से लोग त्रस्त हो गए हैं। ग्रामीण चंद्रदेव और महेश ने बताया कि पहले बंदर का समूह बागीचों और खेतों में फल और फसलों को नुकसान करता था। लेकिन, अब गांव के घरों की छत के अलावा खिड़की से कमरों में प्रवेश कर टीवी, कूलर, कांच के बर्तन, कपड़ा सहित कई तरह के घरेलू सामानों को तोड़फोड़ कर बर्बाद कर रहे हैं। इस समस्या पर वन विभाग के पदाधिकारी का कोई ध्यान नहीं रहने से लोगों के लिए यह समस्या सर दर्द बन गई है।

चतुर्भुजी चौक पर बन रही मां दुर्गा की प्रतिमा

भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय स्थित भगवानपुर गांव के चतुर्भुजी चौक पर लगातार 25 वर्षों से हो रही दुर्गा पूजा के लिए इस वर्ष भी मां दुर्गा की प्रतिमा का निर्माण कलाकारों द्वारा किया जा रहा है। मनोज कश्यप ने बताया कि मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ-साथ भगवान श्री गणेश, कार्तिकेय, सरस्वती आदि देवी-देवताओं की प्रतिमा का निर्माण हो रहा है। यहां 25 वर्षों से लगातार दुर्गा पूजा समिति द्वारा पूजा का आयोजन होते आ रहा है।

FAQs

✦भगवानपुर में पंचायत परिसीमन का कार्य कौन कर रहा है?−
इस संबंध में बीडीओ अंकिता शेखर ने बताया कि पंचायत के 2011 की जनगणना के अनुसार उपलब्ध राजस्व गांव के नक्शा की दिशा का निर्धारण कर आनलाइन पोर्टल पर भेजने का कार्य जारी है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: पंचायत परिसीमन को ले सीमा निर्धारण