Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsConcern Rises Over Broken Drain Cover in Bhagwanpur Safety Issues for Residents and Students
पांच वर्ष के भीतर नाला का ढक्कन टुटने से दुधर्टना की आशंका

पांच वर्ष के भीतर नाला का ढक्कन टुटने से दुधर्टना की आशंका

संक्षेप:

पेज चार की खबर पेज चार की खबर पांच वर्ष के भीतर नाला का ढक्कन टुटने से दुधर्टना की आशंका मुहल्लेवासी, राहगीरो, बुर्जुगो व

Dec 11, 2025 08:08 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

पेज चार की खबर पांच वर्ष के भीतर नाला का ढक्कन टुटने से दुधर्टना की आशंका मुहल्लेवासी, राहगीरो, बुर्जुगो व छात्र रास्ते से आने जाने में रहते हैँ भयभीत रात में नाला में अब तक दर्जनो लोग गिरकर हो चुके हैं धायल,परेशानी बढ़ी भगवानपुर, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने बाजार की गली में निर्मित नाला का ढक्कन पांच वर्ष के भीतर ही टूट कर खराब हो गया है। जिससे नाला निर्माण में लगाए गए सामग्रियों के गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि पहले योजनाओं के गुणवत्ता अच्छी होने के कारण योजनाएं 5 वर्ष के अंदर खराब नहीं होती थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लेकिन अब योजनाओं के विकास राशि के कई स्तरों पर बंदर बांट होने से योजनाओं के गुणवत्ता में कमी आ गई है। जिसके कारण योजनाएं अब 5 वर्ष के भीतर ही खराब होकर बेकार हो जा रही है। जिसका लाभ सही ढंग से ग्रामीणों को नहीं मिल पाता है। जिसका उदाहरण प्रखंड मुख्यालय के पुराने बाजार की गली के एमजीजीएम स्कूल के पास के बने नाला का टुटा हुआ ढक्कन है। स्कूल संचालक का मानना है कि नाला का ढक्कन टूटने से बच्चों को नाला में गिरने की संभावना बढ़ गई है। जबकि स्कूल में अपने बच्चों को पढ़ने के लिए भेजने वाले अभिभावक भी किसी अनहोनी से चिंतित नजर आ रहे हैं। हालांकि नाला का ढक्कन योजना के गुणवत्ता में कमी या किसी भारी वाहन के नाला के ऊपर से आने जाने के दौरान टूट गया है। यह तो जांच के बाद ही सही ढंग से पता चल पाएगा। लेकिन निर्मीत नाला के कई जगह पर टूटे हुए ढक्कन को देखकर आमजनों में इसके गुणवत्ता की शिकायत ही अधिक सुनी जा रही है। मुहल्लेवासी, राहगीरो, बुर्जुगो व छात्र रास्ते से आने जाने में भयभीत रहते है। रात में नाला में अब तक दर्जनो लोग गिरकर धायल हो चुके हैं,जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं। फोटो परिचय 11-भभुआ-04-प्रखंड मुख्यालय स्थित पुराने बाजार की गली में निर्मित नाला का टुटा ढक्कन