जुलूस और संवेदनशील स्थल की निगरानी ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी से

Jan 20, 2026 08:46 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share

डीजे, अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक गीतों के बजाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध समाहरणालय में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में डीएम ने दिया निर्देश

जुलूस और संवेदनशील स्थल की निगरानी ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी से

डीजे, अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक गीतों के बजाने पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध समाहरणालय में हुई जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में डीएम ने दिया निर्देश (पेज चार) भभुआ, हिन्दुस्तान संवाददाता। सरस्वती पूजा को लेकर जिला शांति समिति की बैठक डीएम नितिन कुमार सिंह व एसपी हरिमोहन शुक्ला ने मंगलवार को की, जिसमें विभिन्न विभागों के अफसरों व समिति के सदस्यों ने भाग लिया। मोहनियां एसडीओ रिपोर्ट दी कि अनुमंडल की 350 पूजा समितियों को लाईसेंस दिया गया। दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति के लिए स्थल का चयन किया गया है। डीएम ने स्पष्ट किया कि पूजा एवं विसर्जन के दौरान डीजे पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा।

दोनों एसडीओ व डीएसपी इसे सुनिश्चित करायेंगे। बिना अनुमति या लाइसेंस के कोई भी पूजा पंडाल स्थापित नहीं किया जाएगा। सभी समितियों को समय रहते संबंधित थाने से लाइसेंस प्राप्त करना होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों या विसर्जन के दौरान अश्लील, भड़काऊ या आपत्तिजनक गीतों के बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। प्रतिमा विसर्जन के लिए रूट और समय का निर्धारण पहले ही कर लिया गया है। एसडीओ व डीएसपी स्वयं रूट का सत्यापन करेंगे। विसर्जन स्थल पर बैरिकेडिंग कराकर गोताखोर की प्रतिनियुक्ति की जायेगी। एसपी ने कहा कि विसर्जन जुलूस और संवेदनशील इलाकों की निगरानी ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी के माध्यम से की जाएगी। भ्रामक खबरें या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाले पोस्ट डालने वालों के खिलाफ साइबर सेल सक्रिय रहेगी। क्विक रिस्पांस टीम तैनात रहेगी। शांति समिति की बैठक में दिए कई निर्देश रामपुर। बेलाव थाना परिसर में मंगलवार को सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता थानाध्यक्ष चंद्रप्रभा ने की, जिसमें पूजा समितियों के सदस्य, जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग शामिल हुए। पर्व व पूजा को शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। पंडाल के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। प्रतिमा विसर्जन का समय, रूट चार्ट तथा 20 कार्यकर्ताओं का नाम, पता और मोबाइल नंबर मांगा गया। बैठक में मुखिया प्रतिनिधि अनिल बैठा सहित कई गणमान्य उपस्थित थे। अधौरा। थाना परिसर में मंगलवार को बीडीओ रविंद्र कुमार, सीओ मो. जमशेड, थानाध्यक्ष अतवेनद्र कुमार, सहायक थानाध्यक्ष वीरेंद्र उरांव ने शांति समिति की बैठक की। बैठक में समिति के सदस्य, गणमान्यजन, जनप्रतिनिधि भाग लिए। शांतिपूर्ण सरस्वती पूजा समारोह आयोजित करने, डीजे और अश्लील गीत नहीं बजाने की अपील की गई। सुरक्षा में सादे लिबास में भी पुलिस तैनात रहेगी। असामाजिक तत्वों के बारे में सूचना देने की भी सलाह दी गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।