बैठक में आशा कार्यकर्ताओं से स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर चर्चा
भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा दिवस पर एक बैठक हुई। इस बैठक में संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, फाइलेरिया उन्मूलन, एनीमिया मुक्त भारत जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। सभी कर्मियों को इन स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा दिवस पर हुई बैठक टीकाकरण, परिवार नियोजन, फाइलेरिया, एनीमिया व अन्य पर चर्चा हुई (पेज चार) भगवानपुर, एक संवाददाता। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार को आशा दिवस पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें संस्थागत प्रसव, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, फाइलेरिया उन्मूलन, एनीमिया मुक्त भारत, गृह भेंट, ऑनलाइन रिपोर्टिंग, बाल विवाह उन्मूलन, गैर संचारी रोग नियंत्रण, कुष्ठ उन्मूलन, यक्ष्मा नियंत्रण आदि के बारे विस्तार से जानकारी देते हुए उनके कार्यों की समीक्षा की गई। उन्हें इन स्वास्थ्य कार्यक्रमों को सफल बनाने का टास्क दिया गया। आशा को समुदाय स्तर पर नियमित गृह भेंट करने तथा आवश्यक सुझाव देने के लिए कहा गया।
बैठक में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की तैयारी के लिए सभी कर्मी को आवश्यक निर्देश दिया गया तथा ससमय माइक्रोप्लान तैयार करने के लिए कहा गया। सभी फैसिलिटेटर को क्षेत्र में नियमित मॉनिटरिंग था आशा कार्यकर्ता का सहयोग करने के लिए निर्देश दिया गया। गृह आधारित नवजात शिशु देखभाल के दौरान नवजात शिशु एवं धातृ माता को स्वच्छता, पोषण, टीकाकरण, परिवार नियोजन से संबंधित आवश्यक सुझाव और जानकारी देने की बात कही गई। एनीमिया ग्रस्त लाभार्थी को आयरन की गोली देने और उसके सेवन एवं स्वास्थ्य सुधार का नियमित अनुश्रवण करने को कहा गया। बैठक में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक तारकेश्वर उपाध्याय, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक शिवानंद पांडेय, लेखपाल पीयूष कुमार, आरआई नोडल पदाधिकारी अंकित कुमार, काउंसलर रवि कुमार, पीएमडबल्यू सावित्री, दीपेश कुमार, जिला समन्यवक ज्ञान प्रकाश, पिरामल स्वास्थ्य से पारुल, चाइल्ड मैरेज फ्री इंडिया की रुचि कुमारी, आशा फैसिलिटेटर आदि थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




