Bhabua News: अहिवास की ग्रामसभा में योजनाओं की दी गयी जानकारी

हिन्दुस्तान, भभुआ
share

Bhabua News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर अहिवास पंचायत में ग्रामसभा का आयोजन हुआ। मुखिया पार्वती देवी के नेतृत्व में, पंचायत को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। ग्रामीणों को शिक्षा, स्वास्थ्य, और स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई। मौके पर पौधरोपण कर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

Bhabua News: अहिवास की ग्रामसभा में योजनाओं की दी गयी जानकारी

Bhabua News: शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, वीबी जी राम जी, आवास, पेंशन के बारे में बताया नशामुक्त बनाने का लिया संकल्प, पौधरोपण का पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश (पेज चार) भभुआ, नगर संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर जन योजना अभियान के तहत अहिवास पंचायत पंचायत के सामुदायिक भवन में ग्रामसभा हुई। अध्यक्षता मुखिया पार्वती देवी व संचालन विकास मित्र जयशंकर राम ने किया। मुख्य अतिथि प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शाहरुख खान थे। ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व कर्मियों ने अहिवास पंचायत को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।

ग्रामसभा के उद्देश्य

उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, वीबी जी राम जी, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, परामर्श केंद्र आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। बीपीआरओ ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी विचारों को जन-जन तक पहुंचना है। ग्रामसभा इसलिए रखी गई है, ताकि आमजन आवश्यक समस्याओं को रख सकें, ताकि योजना के माध्यम से उसका समाधान किया जा सके। उन्होंने कायाकल्प योजना, नल-जल योजना के बारे मे भी जानकारी दी।

सामुदायिक प्रयास

मुखिया ने कहा कि इस पंचायत को हर हाल में नशा मुक्त बनाएंगे। इनकी देखरेख में पौधरोपण कर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मौके पर वार्ड सदस्य, पंच, कन्हैया, सिंह, राजेश कुमार, टेंगरी राम, रामप्रवेश राम, रविन्द्र प्रजापति, पंचायत रोजगार सेवक सरोज कुमार गौतम, आवास सहायक देवानंद, ग्राम कचहरी सचिव धर्मेंद्र कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक राजेश कुमार, कार्यपालक सहायक शैलेंद्र पाठक आदि थे। फोटो- 02 अक्तूबर भभुआ- 13 कैप्शन- भभुआ प्रखंड के अहिवास सामुदायिक भवन में शुक्रवार को आयोजित ग्रामसभा में भाग लेते जनप्रतिनिधि, ग्रामीण व अधिकारी।

सामान्य प्रश्न

✦ग्रामसभा का आयोजन कब हुआ?−
ग्रामसभा का आयोजन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: अहिवास की ग्रामसभा में योजनाओं की दी गयी जानकारी