Bhabua News: तीन वार्डों के नालियों की सफाई कराई

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: (पेज चार) पैक्स मतदाता का किया जा रहा सत्यापनपैक्स मतदाता का किया जा रहा सत्यापनपैक्स मतदाता का किया जा रहा सत्यापन

Bhabua News: तीन वार्डों के नालियों की सफाई कराई

Bhabua News: (पेज चार) भगवानपुर। प्रखंड मुख्यालय भगवानपुर पंचायत के वार्ड सात, आठ और 11 में स्वच्छता अभियान चलाकर शुक्रवार को नालियों की सफाई कराई गई। उसके कचरे को निकाल ट्रैक्टर पर लोडकर निस्तारण कि लिए ले जाया गया। सफाई कार्य में रामइकबाल सिंह, रिंकू बिंद, रविंद्र कुमार सिंह, संजय पासवान, दिनेश चंद्रवंशी, बिकाऊ बिंद, देवमुनि राम, अर्जुन मुसहर आदि स्वच्छता कर्मियों ने भाग लिया।

किसान 24वीं किस्त की राशि का कर रहे इंतजार

भगवानपुर। प्रखंड के किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि की 24वीं किस्त की राशि का इंतजार कर रहे हैं। किसान राजेश्वर तिवारी और मोहित कुमार ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को सरकार की तरफ से अभी तक कोई पक्की तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। नियम के अनुसार हर चार महीने के अंतराल पर अगली किस्त जारी की जाती है। जनवरी से अबतक एक ही बार 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी।

पुस्तकालय का नहीं किया जा रहा है संचालन

भगवानपुर। प्रखंड में पुस्तकालय के संचालन की जिम्मेदारी एनजीओ का सौंपी गई है। लेकिन, भगवानपुर व पढ़ौती में खोले गए पुस्तकालय का संचालन एनजीओ द्वारा नहीं किया जा रहा है। जबकि पुस्तकालय में किताब, कुर्सी, टेबल, प्रकाश, पंखा आदि की सुविधा उपलब्ध है। इससे छात्र-युवाओं व अन्य लोगों को पत्र-पत्रिका पढ़ने या प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने में सहूलियत नहीं मिल रही है।

सड़क पर फेंक रहे सड़े-गले फल व सब्जियां

भभुआ। शहर के दुकानदार सड़े-गले फल व सब्जियां सड़क पर फेंक रहे हैं, जिससे राहगीरों को परेशानी हो रही है। वाहनों के टायर के दबाव व राहगीरों के आने-जाने से उक्त चीजें इधर-उधर चली जा रही हैं। इन बिखरी चीजों का उठाव करने में नगर परिषद के सफाई कर्मियों को भी दिक्कत होती है। हालांकि कर्मी वाहन से रोजाना उठाव करते हैं। नप ने दुकानदारों को कूड़ादान में कचरा रखने का निर्देश दिया है।

बौद्ध विहार के पास आने-जाने का पथ नहीं

अधौरा। प्रखंड के टांड़ी स्थित झड़पा देवी एवं बौद्ध विहार दार्शनिक स्थल पर जाने के लिए सड़क का निर्माण नहीं कराया जा सका है। जबकि भगवान बुद्ध व वहां बिखरी अन्य मूर्तियों को देखने के लिए लोग रोजाना आते हैं। इसी स्थल पर झोपड़ी लगाकर बौद्ध अनुयायी भी रहते हैं। उनका कहना है कि अगर रास्ता बन जाए, तो यहां बौद्ध भीक्षु व अन्य लोगों की राह आसान हो जाएगी। जनप्रतिनिधि को इस ओर ध्यान देना चाहिए।

अधौरा में वीरान हुआ वन विभाग के मृगकुंज

अधौरा। प्रखंड मुख्यालय से लगभग एक किलोमीटर पूरब वन विभाग द्वारा स्थापित मृगकुंज में एक भी हिरण नहीं हैं। स्थानीय लोग इसे चिड़ियाखाना के नाम से जानते हैं। पहले वन विभाग द्वारा इसमें बारहसिंगा, सामर, निलगाय, हिरण इत्यादि पाले जाते थे, जो लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थल सैकड़ों हेक्टेयर में फैला है, जिसे जालीनुमा तार से घेराबंदी की गई है।

ओखरगाड़ा-बड़गांव खुद पथ गड्ढों में तब्दील

अधौरा। प्रखंड क्षेत्र के ओखरगाड़ा से बड़गांव खुर्द तक वन विभाग द्वारा मिट्टी मोरम की सड़क बदहाल हो गई है। इस सड़क में काफी गड्ढे बन गए हैं। इसकी मरम्मत नहीं कराए जाने से वाहन चालकों व राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। इस पथ से अधौरा प्रखंड के बड़गांव, दहार, सलेया, धेनुआ, खरकी इत्यादि गांवों के लोगों का प्रखंड मुख्यालय में विभिन्न कामों को लेकर आना-जाना पड़ता है।

क्विज के जरिए चुने जाएंगे युवा नेतृत्वकर्ता

भभुआ। शहर के माय भारत कार्यालय में जिला युवा अधिकारी जाह्नवी कत्याल ने बताया कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके जरिये क्वीज होगी, जिसके माध्यम से युवा नेतृत्वकर्ता का चयन किया जाएगा। इसमें कई क्षेत्र के होनहार युवा शामिल होंगे।

पैक्स मतदाता का किया जा रहा सत्यापन

रामपुर। सहकारिता विभाग के निर्देश पर पैक्स मतदाताओं का सत्यापन किया जा रहा है। इसके लिए आखिरी तिथि अभी निश्चित नहीं की गई है। इस बात की जानकारी देते हुए बेलांव पंचायत के पैक्स अध्यक्ष शिवजी सिंह ने बताया कि सत्यापन के लिए मतदाता के आधार कार्ड की छायाप्रति, जिसपर उनका हस्ताक्षर और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है। इसको लेकर विभागीय कार्यालय में जमा किया जाएगा।

सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न

✦भगवानपुर में किस क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया?−
भगवानपुर पंचायत के वार्ड सात, eight और 11 में स्वच्छता अभियान चलाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: तीन वार्डों के नालियों की सफाई कराई