Bhabua News: बैठक में 100 योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

हिन्दुस्तान, भभुआ
Follow us on Google News
share

Bhabua News: नगर परिषद की बैठक में आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर सफाई व्यवस्था पर चर्चा की गई। शहर की प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एलईडी व हाईमास्ट लाइट लगाने का निर्णय लिया गया। विभिन्न विकास योजनाओं को प्राथमिकता देने और पार्षदों से सुझाव मांगे गए।

Bhabua News: बैठक में 100 योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति

Bhabua News: पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि करने के बाद सदस्यों ने अपने वार्ड की समस्या और विकास योजनाओं पर चर्चा शुरू की दशहरा, दीपावली व छठ को लेकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने पर दिया जोर एलईडी व हाईमास्ट लाइट लगाने व वार्डवार योजना लेने पर बनी सहमति (पेज तीन) भभुआ, नगर संवाददाता। नगर परिषद कार्यालय के सभागार में गुरुवार को बोर्ड की बैठक हुई। कार्यकारी अध्यक्ष रविता पटेल की अध्यक्षता और कार्यपालक पदाधिकारी संजय कुमार उपाध्याय के संचालन में हुई बैठक में शहर की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और विकास योजनाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

पिछली बैठक की कार्यवाही

बैठक में सबसे पहले पिछली बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि की गई। बैठक में विभिन्न वार्डों की जरूरत के अनुसार विकास योजनाओं के चयन पर भी चर्चा हुई। पार्षदों को अपने-अपने वार्ड से प्राथमिकता वाली योजनाओं का चयन कर देने को कहा गया। बैठक में करीब 100 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की गई। इससे नगर क्षेत्र में सड़क, नाली, प्रकाश और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए विशेष सफाई व्यवस्था रखने पर विचार-विमर्श किया गया। पर्व के दौरान शहर में लोगों की आवाजाही और बाजारों में संभावित भीड़ को देखते हुए प्रमुख सड़कों, चौक-चौराहों और पूजा स्थलों के आसपास नियमित सफाई कराने पर जोर दिया गया। कचरा उठाव की व्यवस्था को भी प्रभावी रखने की बात कही गई।

सफाई व्यवस्था और प्रकाश व्यवस्था

छठ पर्व को ले घाटों और उसके आसपास के क्षेत्रों में सफाई की विशेष व्यवस्था करने पर भी चर्चा हुई। पार्षदों ने अपने-अपने वार्डों से जुड़ी समस्याओं और जरूरी विकास कार्यों को बैठक में रखा। शहर की प्रकाश व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए एलईडी बल्ब और हाईमास्ट लाइट लगाने की व्यवस्था पर भी सदस्यों ने सदन में चर्चा की। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में कराए जाने वाले विकास कार्यों के लिए योजनाओं के चयन पर सहमति बनी। सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्ड की प्राथमिकता वाली योजनाओं का चयन कर नगर परिषद को उपलब्ध कराने को कहा गया।

सफाई व्यवस्था की निगरानी

सफाई व्यवस्था की निगरानी बढ़ेगी बोर्ड की बैठक में पर्व-त्योहारों के दौरान शहर को साफ-सुथरा रखने को प्राथमिकता देने पर सहमति बनी। प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में सफाई व्यवस्था की निगरानी बढ़ाने तथा जरूरत के अनुसार अतिरिक्त सफाईकर्मियों की व्यवस्था करने पर भी जोर दिया गया। पार्षदों ने अपने वार्डों में सफाई से जुड़ी समस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। हाईमास्ट लगाने के स्थल चिन्हित होंगे शहर की गलियों और प्रमुख स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था बेहतर करने के लिए एलईडी बल्ब लगाने तथा जरूरत वाले स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाने पर चर्चा हुई। इससे अंधेरे वाले स्थानों को चिह्नित कर वहां रोशनी की व्यवस्था करने में मदद मिलेगी।

बैठक में उपस्थित सदस्य

बैठक में यह थे उपस्थित बैठक में पार्षद उत्तम चौरसिया, मनोज कुमार पटेल, प्रमोद पाठक, त्रिभुवन सिंह, चिंता देवी, नंदन देवी, नाहिदा परवीन, प्रीति कुमारी, उर्मिला देवी, परमानंद केसरी, बदरुद्दीन राईन, राकेश पासवान, पार्षद प्रतिनिधि बलदाऊ सिंह सहित अन्य पार्षद व प्रतिनिधि मौजूद रहे। सिटी मैनेजर सोनू सिंह, प्रिंस कुमार, आदित्य कुमार सहित नगर परिषद के अन्य कर्मी उपस्थित थे। फोटो- 10 सितंबर भभुआ- 11 कैप्शन- नगर परिषद कार्यालय के सभागार में गुरुवार को आयोजित बोर्ड की बैठक में उपस्थित कार्यकारी अध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, पार्षद एवं अन्य।

सामान्य प्रश्न

✦बैठक में मुख्य रूप से किस विषय पर चर्चा की गई?−
बैठक में शहर की सफाई, प्रकाश व्यवस्था और विकास योजनाओं पर चर्चा की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsभभुआBhabua News: बैठक में 100 योजनाओं को मिली प्रशासनिक स्वीकृति