Hindi NewsBihar NewsBhabua NewsChief Minister Launches Free Electricity Scheme for Consumers in Bihar
बिजली मुफ्त देने की योजना की मुख्यमंत्री ने दी लोगो को जानकारी

बिजली मुफ्त देने की योजना की मुख्यमंत्री ने दी लोगो को जानकारी

संक्षेप: पेज चार की लीड खबर पेज चार की लीड खबर बिजली मुफ्त देने की योजना की मुख्यमंत्री ने दी लोगो को जानकारी कैमूर जिले में 50 जगहों पर

Tue, 12 Aug 2025 08:58 PMNewswrap हिन्दुस्तान, भभुआ
share Share
Follow Us on

पेज चार की लीड खबर बिजली मुफ्त देने की योजना की मुख्यमंत्री ने दी लोगो को जानकारी कैमूर जिले में 50 जगहों पर मुख्यमंत्री के संबोधन को सुने विद्युत उपभोक्ता विद्युत बोर्ड के अधिकारियों की ओर से किया गया था लाइव टेलीकास्ट का प्रबंध भभुआ, एक प्रतिनिधि । सरकार की ओर से मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत कुटीर ज्योति योजना के लाभुकों को 125 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। जिसको लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री का जिले में 50 जगहों पर लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से संबोधन सुना गया। उपभोक्ताओं को मुख्यमंत्री की योजना की जानकारी देने के लिए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन के स्थानीय कार्यालय की ओर से लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई थी।

जिला मुख्यालय स्थित विद्युत कार्यालय सभागार में मुख्यमंत्री के लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था थी, जहां की सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खां, जिलाधिकारी सुनील कुमार ,ज्सहित जिले के आला अधिकारी ,जनप्रतिनिधि ,समाजसेवी, विद्युत बोर्ड के अधिकारी एवं कुटीर उद्योग ज्योति योजना के अफसर सहित उपभोक्ता भी मौजूद थे। अपने संबोधन के क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के संदर्भ में बताया गया कि जो उपभोक्ता जीरो से 125 यूनिट तक बिजली का खपत करेंगे, उनकी बिजली फ्री में दी जाए । वहीं उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक विद्युत उपभोक्ता सोलर सिस्टम को अपने घरों में लगाए और उससे उत्पादित बिजली का उपयोग करें । सरकार की ओर से कुटीर ज्योति योजना से उपभोक्ताओं को 1.1 किलोवाट का सोलर पैनल मुफ्त लगाया जा रहा है। जिसका लाभ लेकर अपने घरों में बिजली का उत्पादन कर इसका उपयोग कर सकते हैं। वहीं अन्य उपभोक्ताओं के लिए सोलर पैनल लगाने में सब्सिडी देने की योजना सरकार की ओर से बनाई जा रही है, जो कि जल्द ही लागू की जाएगी। सरकार की मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना की तारीफ करते हुए कई उपभोक्ताओं का कहना था कि बिजली के लिए जो खर्च लगता था उसकी बचत होने से काफी लाभ मिलेगा। वहीं विद्युत बोर्ड के कार्यपालक अभियंता शशिकांत कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से वैसे उपभोक्ता जो की कुटीर ज्योति योजना का लाभ ले रहे हैं उनके लिए फ्री में सोलर सिस्टम लगाने पर काम किया जाएगा। वही मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत उन्हें फ्री बिजली दी जाएगी। साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन की ओर से मुख्यमंत्री के लाइव टेलीकास्ट की मॉनिटरिंग के लिए कार्यपालक अभियंता सुजीत कुमार सिंह को जिम्मेदारी दी गई थी। जिसके देख में जिले में 50 जगह पर लाइव टेलीकास्ट की व्यवस्था की गई थी। मौके पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो. जमा खान, जिला पदाधिकारी सुनील कुमार ,उप विकास आयुक्त ,नगर परिषद के सभापति विकास तिवारी बबलू ,मंटू सिंह जदयू के जिला अध्यक्ष अजय सिंह पटेल ,जेडीयू सलाहकार समिति के सदस्य चन्द्र प्रकाश आर्य ,अजय सिंह ,विद्युत बोर्ड के शाकीर जफर, संजय कुमार सिंह ,जीविका दीदी एवं जीरो यूनिट के काफी संख्या में उपभोक्ता मौजूद थे। फोटो 12 अगस्त भभुआ-05 कैप्शन-शहर के बिजली बोर्ड कार्यालय में सीएम का सम्बोधन सुनते अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ,डीएम व अन्य